All India Kayastha Mahasabha: नेताजी का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान…

लव इंडिया, मुरादाबाद। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मुरादाबाद के बैनर तले सभी कायस्थ बंधु अम्बेडकर पार्क सिविल लाइंस में एकत्र होकर नेताजी का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान… के उद्घोष लगाते हुए जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी अनुज कुमार सिंह से मिलकर इस घृणित घटना का विरोध दर्ज कराया और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए कायस्थ महासभा के निवेदन पर एस पी सिटी से बात कर घटना की तत्काल जांच कर दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने को आदेशित किया। इसके बाद सभी चित्रांश बंधु एसपी सिटी रणविजय सिंह से उनके कार्यालय पर मुलाकात की और उक्त प्रकरण के बारे में बात की। एस पी सिटी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से प्रकरण की जांच कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ तत्काल आदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कायस्थ महासभा के नवीन सक्सेना उर्फ बौबी , एडवोकेट गिरिराज स्वरूप भटनागर, नरेंद्र प्रसाद सक्सेना,रवि सक्सेना,बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सक्सेना, बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के महासचिव अभिषेक भटनागर,नगर निगम मुरादाबाद के उप सभापति डा गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट, डब्लू सक्सेना, पुनीत सहाय,दीपक शरण, एडवोकेट विनीत भटनागर, एडवोकेट धरमेन्द्र प्रसाद सक्सेना, एडवोकेट कुलभूषण सक्सेना,विनीत सक्सेना,सुबोध नारायण श्रीवास्तव,अमर सक्सेना,अनिल सक्सेना, प्रसून माथुर,अजय सक्सेना, बब्लू श्रीवास्तव, अनूप भटनागर राजेंद्र सक्सेना अखिलेश सक्सेना सूरज सक्सैना संजीव भटनागर अमन सक्सैना अतुल सक्सेना सत्यम भटनागर नवीन सक्सेना,शेखर भटनागर, विशाल भटनागर, सहित सैकड़ो चित्रांश बंधु उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!