समाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के राज की स्थापना के रूप में मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन

लव इंडिया, मुरादाबाद। 1 जुलाई 2026 को जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन वरिष्ठ सपा नेता राजेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का 53 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। बिलारी विधानसभा के अमरपुर काशी और जिगनिया गांव में आयोजित कार्यक्रमों में केक काटकर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए फलदार और छायादार पेड़ लगवाए गए। ग्रामीण महिलाओं को बर्तन और कपड़े बांटकर खुशियां साझा की गईं।


इस शुभ अवसर पर राजेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि अखिलेश यादव अपनी सहृदयता, सौम्यता, वैचारिक प्रतिबद्धता और मानवीय संवेदनाओं से राजनीति के नए प्रतिमान गढ़ने वाले, संविधान और समाजवाद के पक्ष में तनकर खड़ा रहने वाले, सामाजिक न्याय की विचारधारा को अपने राजनीतिक व्यक्तित्व का स्थायी आधार बनाकर पीडीए के मान-सम्मान को सदैव तत्पर रहने वाले नेता हैं। PDA चुनावी समीकरणों से उपजा राजनीतिक समीकरण नहीं बल्कि समाज का स्वाभाविक विस्तार है। यह करोड़ों वंचित, पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और मेहनतकश लोगों की आकांक्षाओं की स्वाभाविक अभिव्यक्ति है। यदि कहीं लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और भाईचारे की नई रोशनी दिखाई देती है, तो वह अखिलेश यादव के नेतृत्व में दिखाई देती है।

बाबा साहब डॉ. आंबेडकर से लेकर डॉ. राममनोहर लोहिया, महात्मा फुले, मान्यवर कांशीराम की परिवर्तनकारी परंपराओं से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने वाला उनका नेतृत्व नई पीढ़ी के लिए एक राजनीतिक विकल्प नहीं, बल्कि एक वैचारिक विश्वास बन चुका है। आपका संघर्ष, आपका धैर्य और आपकी वैचारिक प्रतिबद्धता सामाजिक न्याय, संविधान और लोकतंत्र की इस यात्रा को अधिक मजबूती दे। इस शुभ दिन पर हम ईश्वर से 2027 में आपके मुख्यमंत्री बनने की कामना करते हैं।


इस दौरान प्रमुख रूप से फतेह सिंह जाटव, नितिन जाटव, सोनू यादव, डॉ. नाजिम अंसारी, तुंगीश यादव, कृष्णवीर विश्नोई, अतर सिंह यादव, वीर सिंह, शिव प्रजापति, रणवीर सिंह, विजयपाल, अमरपाल, विक्की, डॉ नत्थूलाल मौर्य, मुंशी नत्थू सिंह, भूप सिंह खटिक, विपिन यादव, शमसुद्दीन प्रधान, भूरे प्रधान,अभय सिंह, शीशराम सिंह, वीरेश, प्रशांत, अभिषेक, शाहरुख मलिक, सालिम मलिक, तौसीफ रजा, सोमपाल सिंह, योगेंद्र सिंह आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!