ADJ कोर्ट की सीढ़ियों पर गवाह पर हमला किया, अगवानपुर नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन का बेटा है आरोपी गैंगस्टर

अगवानपुर नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष के गैंगस्टर बेटे की फोटो सपा प्रमुख अखिलेश यादव के संग सोशल मीडिया पर वायरल

हमले के बाद पत्रकार को जानकारी देता मोहम्मद मुस्तकीम

लव इंडिया, मुरादाबाद। बुधवार को गवाही के लिए अपर जिला जज तृतीय की अदालत जाते वक्त सीढ़ियों पर गैंगस्टर ने साथियों के संग गवाह पर हमला किया। हमला करने वाला अगवानपुर नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन का बेटा है और गैंगस्टर भी। चेयरमैन के गैंगस्टर बेटे की सोशल मीडिया पर एक फोटो भी वायरल हो रहा है, जिसमें गैंगस्टर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस ने गैंगस्टर और उसके तीन साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें दो हमलावर अज्ञात हैं।

यह है पुराना मामला, जिसमें होनी थी गवाही

5 नवंबर 21 को इन धाराओं में दर्ज हुई थी रिपोर्ट

नगर पंचायत अगवानपुर के मौहल्ला सादात निवासी मुंबारिक हुसैन के बेटे मौहम्मद मुस्तकीम पर 5 नवंबर 2021 को हमला हुआ था। इस मामले में सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस रिपोर्ट के मुताबिक मोहम्मद मुस्तकीम के पिता के नाम फर्म महालक्ष्मी ट्रेडर्स रजिस्टर्ड है जिस पर हाउस सोर्सिंग का टेंडर हुआ था। इसका पैसा पहले तो महालक्ष्मी ट्रेडर्स बैंक अकाउंट में आता था। लेकिन, अचानक महालक्ष्मी ट्रेडर्स के चेक रोक दिए गए।

5 नवंबर 21 की घटना में नामजद आरोपी

मोहम्मद मुस्तकीम के पूछने पर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अगवानपुर ने बताया कि महालक्ष्मी के फर्जी नाम से दूसरा अकाउंट नगर पंचायत चेयरमैन पुत्र इमरान मिल्की पुत्र स्व. सुलेमान निवासी मौहल्ला जामा मस्जिद निवासी अगवानपुर ने खुलवा लिया है और उससे पैसे निकलवा लिए हैं। मोहम्मद मुस्तकीम द्वारा कानूनी कार्यवाही करने को कहने पर कुछ देर बाद इमरान मिल्की का मुंबारिक हुसैन को फोन आया और उसने मां बहन की गंदी गाली देते हुए धमकी दी कि उससे हिसाब की जानकारी मांग रहा है। वह जान से मार देगा। बाद में मोहम्मद मुस्तकीम के साथ घर में घुसकर मारपीट भी की गई। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

यही है वायरल फोटो जिसमें पूर्व चेयरमैन का गैंगस्टर बेटा पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ है


इस संबंध में मोहम्मद मुस्तकीम द्वारा थाना पुलिस को एक प्रार्थनापत्र 12 मार्च 2021 को दिया गया। बाद में 5 नवंबर 2021 को क्षेत्र के कुछ वरिष्ठ नागरिकों ने विवाद सुलझाने हेतु मुस्लिम हाजी जी के मैरिज हाल स्थित बाईपास अगवानपुर पर 10.30 बजे एक मीटिंग रखी जिसमें आपस में हिसाब-किताब होने लगा लेकिन तभी मोहम्मद मुस्तकीम द्वारा अपना हिसाब किताब बताने पर इमरान मिल्की और उसके साथी इरफान पुत्र अल्लादीन एंव अकील पुत्र खलील मौहल्ला निवासीगण मौहल्ला ढाप अगवानपुर गुस्सा हो गए और गालियां देने लगा और कहने लगे कि उनकी राजनीतिक ताकत नहीं जानता है। मुझसे हिसाब करेगा आज मैं जान से मार देता हूँ। इतना कहकर इमरान मिल्की ने अपने जेब से अवैध तंमचा निकाला और मोहम्मद मुस्तकीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया जो लोगो के पकड़ने पर मिस हो गया। इसकी रिपोर्ट थाना सिविल लाइन में दर्ज हुई थी।

अदालत की सीढ़िया पर ही पीटना शुरू कर दिया

कचहरी में हुए हमले की अब सिविल लाइन थाने में इन धाराओं में दर्ज हुई रिपोर्ट

बुधवार 24 सितंबर को इसी मुकदमे में अपर जिला जज तृतीय की अदालत में गवाही थी और इसमें गवाही देने के लिए मोहम्मद मुस्तकीम अपर जिला जज तृतीय के लिए सीढ़ियों से जा रहा था। बकौल मुंबारिक हुसैन के, दोपहर एक बजे कोर्ट ADJ 3 में इमरान मिल्की गैंगस्टर के खिलाफ गवाही देने आया था, जहां इमरान मिल्की व उसके साथी मिक्की कुरेशी व दो अज्ञात बदमाशों ने कोर्ट के जीने पर रोक लिया और जान से मारने की नीयत से मारना पीटना शुरू कर दिया। इसमें मोहम्मद मुस्तकीम को चोटे आईं। कान से भी कम सुनाई दे रहा है।

मोहम्मद मुस्तकीम ने बाद में थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उनका मेडिकल कराया है और रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!