राशिफल:जानिए 31 अक्टूबर को किस पर बरसेगी देवों के देव महादेव की कृपा
कार्तिक शुक्ल पक्ष सप्तमी, सोमवार, 31 अक्टूबर 2022 को किस पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, मानव कल्याण मिशन के संस्थापक स्वामी अनिल भंवर से जाने राशिफल और उपाय…
मेष :- आज सूर्य का इस राशि से सप्तम गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे।
उपाय :- उड़द का दान करें और किसी निर्जन स्थान पर पीपल का वृक्ष लगाएं।
वृषभ:- आज का दिन व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है।शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे।
उपाय :- सफेद या आसमानी रंग के वस्त्र पहने।
कर्क:- इस राशि का स्वामी चन्द्रमा धनु व सूर्य का तुला गोचर आर्थिक विकास देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।
उपाय :- मूंग का दान करें और पिता का आशीर्वाद लें।
मिथुन:- सूर्य का इस राशि से पँचम व चन्द्रमा का सप्तम गोचर मङ्गलमय है। जाँब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है।संतान के विवाह के संबंध में कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यापार की तरफ बढ़ सकते हैं।उपाय:- लाल या आसमानी रंग के वस्त्र पहने।
तुला :- सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा धनु में व शनि पँचम गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। परिवार का सहयोग मिलेगा।
उपाय :- गुड़ का दान करें।
सिंह:- आज सूर्य तृतीय व चन्द्रमा धनु राशि में हैं। जाँब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। राजनीति में सफलता मिलेगी।
उपाय :- मूंग और गुड़ का दान करें।
कन्या:- चन्द्रमा चतुर्थ व सूर्य आज इसी राशि से दूसरे में है।संतान की प्रगति सुख से प्रसन्नता होगी। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है।
उपाय :- उड़द का दान करें।
वृश्चिक:- आज सूर्य द्वादश व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जाँब में सफलता देगा। मेष व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।
उपाय :- मूंग का दान करें और तुलसी का पौधा लगाएं।
धनु :- आज सूर्य तुला व चन्द्रमा इसी राशि में व शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल हैं। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं।
उपाय :- पीले रंग के वस्त्र पहने और पिता का आशीर्वाद लें।
कुंभ:- आज का दिन व्यवसाय में प्रोग्रेस का है।इस राशि से द्वादश शनि, नवम सूर्य व धनु का चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं।उपाय :- गाय को गुड़ खिलाएं।
मकर:-राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य दशम तथा चन्द्रमा द्वादश भाव में शुभ हैं। जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। मेष और मकर राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।
उपाय :- शनि के द्रव्य तिल का दान करें।
मीन :- आज जांब में अष्टम सूर्य , दशम चन्द्रमा व इस राशि में गुरु बड़ी सफलता दे सकता है। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें।
उपाय :- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करके पीले फलों का दान करें और किसी निर्जन स्थान पर पीपल का वृक्ष लगाएं।