चौधरी भूपेंद्र सिंह को मंत्री बनाए जाने पर मनाई खुशियां, बांटी मिठाइयां

मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में 6 सदस्यों द्वारा शपथ ग्रहण किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी महानगर के कार्यकर्ताओं में हर्ष एवं उत्साह मनाया।

विशेष रूप से मुरादाबाद निवासी लोकप्रिय जन नेता चौधरी भूपेंद्र सिंह को मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण दायित्व मिलना जनपदवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक खुशी मनाई गई।

मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चौधरी भूपेंद्र सिंह का मंत्रिमंडल में शामिल होना मुरादाबाद ही नहीं बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। उनका संगठनात्मक अनुभव,संघर्षशील व्यक्तित्व एवं जनता के प्रति समर्पण प्रदेश सरकार को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।


भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल एवं महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी लखनऊ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए तथा चौ. भूपेंद्र सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने एक कर्मठ एवं जमीनी नेता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की है।

इस अवसर पर महानगर महामंत्री विशाल त्यागी, शम्मी भटनागर, अमित शर्मा, गेत्रपाल सिंह, आदेश चौधरी, सुनीता शर्मा, दीक्षांत चौधरी, अश्विनी शर्मा,कपिल गुप्ता, द्रोपा देवी, सुमित ठाकुर,बबलू श्रीवास्तव, सोमपाल प्रजापति,महेंद्र सिंह बब्बू,काशीष चौहान, पूर्णिमा खन्ना,सिमरन कौर,भरत टंडन, अर्चित गुप्ता सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ खुशी व्यक्त की तथा चौधरी भूपेंद्र सिंह जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

error: Content is protected !!