Maharishi Dayanand Park में विश्व कल्याण हेतु यज्ञ और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए प्रार्थना

लव इंडिया, मुरादाबाद। आज श्री राम लीला समिति के तत्वाधान में भव्य रंग एकादशी उत्सव का आयोजन किया गया। प्रातः 8 बजे समिति परिवार के सदस्य एकत्रित होकर उन परिवारों में पहुंचे जहां पर शोक हुआ था, वहां पर समिति द्वारा मिष्ठान, गंगाजल तथा गुलाल भेंट कर परिवारों में शोक उठाने का कार्यक्रम संपन्न किया। साथ ही ढोल बजाकर परिवार में शुभकामनाएं प्रेषित की।
तत्पश्चात प्रातः 11 बजे महर्षि दयानंद पार्क में विश्व कल्याण हेतु यज्ञ किया गया, जिसमें अपने देश भारतवर्ष को विश्व गुरु बनाने हेतु प्रार्थना की गई। साथ ही, विश्व में समरसता व पर्यावरण की सुरक्षा की कामना की गई, तत्पश्चात सायं 4 बजे भव्य रंग एकादशी उत्सव यात्रा का शुभारंभ माननीय नगर विधायक रितेश गुप्ता द्वारा गोला फोड़कर किया गया।
शोभायात्रा में मेरठ से आए कलाकारों द्वारा बहुत सुंदर प्रस्तुति दी गई तथा पूरे मार्ग पर बी आई इवेंट ऑर्गेनाइजर्स द्वारा मशीनों से पुष्प वर्षा की गई। साथ ही रथ में गणपति महाराज के साथ श्री राम दरबार, मां सरस्वती व तीनों लोकों के स्वामी भगवान भोलेनाथ विराजमान थे। शोभा यात्रा में रंग गुलाल उड़ाते हुए समस्त क्षेत्र वासियों ने अति आनंदित माहौल में भजनों पर नृत्य करते हुए लोगों को भाव विभोर कर दिया।
रथ यात्रा में समिति के संरक्षक राजेश रस्तोगी, शिशिर गुप्ता, डॉक्टर संजीव राजन के साथ-साथ समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता महामंत्री पीयूष कुमार गुप्ता, डॉक्टर विकास गुप्ता, प्रमोद रस्तोगी, गोरखनाथ, उपदेश अग्रवाल, उमेश गुप्ता प्रेम नाथ, जे के सक्सेना राजीव गुप्ता, अरविंद गुप्ता वैश्य समाज की प्रदेश संगठन मंत्री सुनीता गुप्ता, पार्षद पंकज शर्मा, अनुज शर्मा, महिम अग्रवाल, शिवांश गुप्ता, विनीत गुप्ता अजय कट्टा सुनील गुप्ता, प्राकुल गुप्ता, अतुल गुप्ता, सचिन गुप्ता, हेम सिंह सैनी, योगेश रस्तोगी, मनोज वर्मा, विनोद अग्रवाल विजय कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
