नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव में भाजपा के चार और कांग्रेस के दो पार्षद चुने गए

उमेश लव लव इंडिया मुरादाबाद। नगर निगम की कार्यकारिणी समिति के छह पदों पर शुक्रवार को चुनाव हुआ। इसमें शिवप्रसाद शर्मा, मोहम्मद जुनैद, मुहम्मद मोहसिन अहमद, शैलेंद्र कुमार, शिखा परमार, प्रशांत कुमार सागर नए कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

मालूम हो भाजपा और कांग्रेस ने कार्यकारिणी के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान पहले ही कर दिया था क्योंकि समिति के छह सदस्यों में निगम के उपसभापति डॉ. गौरव श्रीवास्तव, तुषार कुमार, विशाल सिंह, गीता शर्मा, मोहसिन और रूबी का कार्यकाल खत्म हो चुका था। इनमें मोहसिन और रूबी कांग्रेस से और जबकि बाकी सभी चार सदस्य भारतीय जनता पार्टी के पार्षद थे।

भाजपा ने वार्ड नंबर 53 जयंतीपुर के पार्षद शिव प्रसाद शर्मा, वार्ड नंबर 37 मझोला के पार्षद शैलेंद्र कुमार सैनी, वार्ड नंबर 12 देहरी गांव के पार्षद प्रशांत कुमार सागर, वार्ड नंबर 26 कटघर की पार्षद शिखा परमार को चुनावी मैदान में उतारा है। पार्टी के महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने इन प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। वहीं, कांग्रेस ने वार्ड नंबर 64 किसरौल के पार्षद मो. जुनैद और वार्ड नंबर 35 पोरगैब के पार्षद मो. मोहसिन को चुनावी मैदान में उतारा था।

मुरादाबाद। टाउनहॉल नगर निगम पर कार्यकारिणी चुनाव को लेकर सभागार में नवनिर्वाचित पार्षद चुने गए शिवप्रसाद शर्मा, मोहम्मद जुनेद, मुहम्मद मोहसिन अहमद,शैलेंद्र कुमार, शिखा परमार, प्रशांत कुमार सागर के साथ महापौर विनोद अग्रवाल, अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार, अतुल कुमार व पार्षद गण।

मुरादाबाद। टाउनहॉल नगर निगम पर कार्यकारिणी चुनाव में नवनिर्वाचित चुने गए पार्षद मोहम्मद जुनेद,मुहम्मद मोहसिन अहमद के जश्न मनाते कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम व कांग्रेसी ।

मुरादाबाद। टाउनहॉल नगर निगम पर कार्यकारिणी चुनाव को लेकर सभागार में मौजूद महापौर विनोद अग्रवाल, अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार, अतुल कुमार व पार्षद गण।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!