
मुरादाबाद। जोनल टैक्स बार एसोसिएशन पंजीकृत मुरादाबाद द्वारा पर जीएसटी सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रितेश कुमार गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक कुमार सिंह एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन हर्ष शर्मा संस्थापक अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन पंजीकृत लखनऊ तथा कार्यक्रम में सेमिनार में अतिथि के रूप में दी।

बार एसोसियेशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ग्रेड टू एसआईबी आरए सेठ, ग्रेड टू अपील ओपी वर्मा, ग्रेड टू अपील दिनेश कुमार वर्मा तथा मुख्य वक्ता वीर सिंह रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर अपील ने जीएसटी पर सेक्शन – 61,73,74,129 पर अधिवक्ताओं का ज्ञानवर्धन किया एवं अधिवक्ताओं के द्वारा पूछे गए सवालों का अथवा समस्याओं को कैसे हल किया।

कार्यक्रम के संयोजक सैयद आरिफ अली रहे। संचालन दीपक कुमार गुप्ता द्वारा किया । कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और गणेश वंदना से की गई इस अवसर पर विधायक एवं एडिशनल कमिश्नर ग्रेड -1 के द्वारा अधिवक्ताओं को संबोधित भी किया गया। गणेश वंदना करने आए बच्चों व टीचर को अतिथि के द्वारा मोमेंटो एवं गिफ्ट देकर पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर संजीव भटनागर, संजीव माहेश्वरी, सैयद अशरफ अली, राजदीप गोयल , दीपक अग्रवाल, अनुज गुप्ता, विचित्र शर्मा, शाहवेज मलिक,अंजार हुसैन, शाहिद हुसैन, अमित वर्मा, हर्षित रस्तोगी, राजीव कुमार, नौशाद अहमद, आशीष अग्रवाल, आदित्य शर्मा, सचिन अग्रवाल, विपिन कुमार, ज़ुबैर अली,आशीष कपूर , अनिमेष मित्तल गाजियाबाद ,आदि सदस्य मौजूद रहे।
Hello world.