स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्राचार्या चारू मेहरोत्रा

लव इंडिया मुरादाबाद। 5 जून 2026 को गोकुलदास गर्ल्स हिंदू महाविद्यालय में प्राचार्या प्रोफेसर चारू मेहरोत्रा के निर्देशन तथा पर्यावरण संरक्षण समिति के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्राचार्या प्रोफेसर चारू मेहरोत्रा एवं क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी , मुरादाबाद प्रोफेसर रीना वालिया के द्वारा संयुक्त रूप से पौधारोपण करके छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्राचार्या ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं तथा स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। पौधारोपण कार्यक्रम के माध्यम से प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने और हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया गया। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने भी छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। एन. के. बी. एम. जी .महाविद्यालय, चंदौसी की प्राचार्या प्रोफेसर अलका रानी तथा जे एस हिंदू कॉलेज अमरोहा के डॉक्टर अनिल रायपुरिया भी पौधारोपण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का संयोजन पर्यावरण संरक्षण समिति की संयोजिका प्रोफेसर किरण त्रिपाठी, सह संयोजिका प्रोफेसर एकता भाटिया, सदस्यों प्रोफेसर इंदु सिंह राजपूत, डॉक्टर सीमा रानी तथा डॉक्टर सीमा मलिक के द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की मुख्य अनुशासिका प्रोफेसर किरन साहू, सह मुख्य अनुशासिका प्रोफेसर मीनाक्षी शर्मा, प्रोफेसर सीमा गुप्ता, प्रोफेसर सुधा सिंह , प्रोफेसर अपर्णा जोशी आदि का सक्रिय सहयोग रहा।

error: Content is protected !!