Honeymoon Murder Case: अब तक की पुलिस तहकीकात में सोनम बेवफा चौथा आरोपी भी गिरफ्तार

Meghalaya Honeymoon Murder Case : मध्य प्रदेश। राजा रघुवंशी की 11 मई को सोनम रघुवंशी से शादी हुई। 20 में को दोनों हनीमून के लिए मेघालय के लिए निकले। 22 मई को दोनों को आखिरी बार शिलॉग में एक साथ देखा गया। इसके बाद से दोनों का परिवार से संपर्क टूट गया। 2 जून को जब राजा का शव मिला लेकिन सोनम का कोई अता पता नहीं चला आप एक दिन पहले यानी 8 जून को सोनम गाजीपुर में मिली और अब तक हनीमून मर्डर केस में चार गिरफ्तारियां हो चुकी है।

आईए जानते हैं… क्या है पूरा मामला और क्या इस पूरी साजिश के पीछे सोनम की प्रेम कहानी है और उसने ही इस पूरी कातिलाना साजिश को रचा।

फिलहाल, मेघालय में इंदौर के नवविवाहित राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी आनंद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि, फरार आरोपी आनंद को उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया गया है। वह इनडोर से भागकर अपने पैतृक गांव में जाकर छिपा था।बीना एसडीओपी नीतेश पटेल ने बताया कि मेघालय हनीमून हत्याकांड मामले के चौथे आरोपी आनंद की बसारी गांव से हिरासत में ले लिया गया है। बसारी उसका पैतृक गांव है, फिलहाल इंदौर में रह रहा था। भागकर अपने घर में आ छिपा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

इस मामले में अब तक क्या हुआ समझिए

1. 11 मई को सोनम और राजा रघुवंशी की शादी हुई। दोनों की शादी परिवार की सहमति से हुई थी। इसके बाद दोनों 20 मई को मेघालय के लिए निकले। 22 मई को दोनों को आखिरी बार शिलॉन्ग में एकसाथ देखा गया था। इसके बाद से दोनों का परिवार से संपर्क टूट गया।

2. सोनम और राजा की तलाश के लिए उसके परिजन शिलॉन्ग गए। वहां उन्हें सोनम और राजा की लास्ट लोकेशन पर एक लावारिस स्कूटी मिली। इस बात की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। दोनों को ढूंढने के लिए पूर्वी खासी हिल्स जिले में अभियान शुरू किया गया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने मेघालय के सीएम से बात की। इसके बाद उन्होंने सीबीआई जांच की भी मांग की।

3. इस मामले में बड़ा अपडेट तब सामने आया जब राजा रघुवंशी का शव खाई से बरामद हुआ। 2 जून को जब राजा का शव मिला तो सोनम की तलाश तेज कर दी गई। हालांकि उसका कोई सुराग नहीं मिला। राजा रघुवंशी की चैन और पर्स पुलिस को नहीं मिला। जिससे अनुमान लगाया गया कि, संभवतः चोरी के बाद दोनों को मौत के घात उतार दिया गया हो।

4. 9 जून को इंदौर के लापता दंपती मामले ने नया मोड़ तब लिया जब सोनम उत्तरप्रदेश के गाजीपुर में मिली। बताया जा रहा है कि, वह बदहवास हालत में एक ढाबे के पास मिली। जैसे ही यह जानकारी सामने आई तो मेघालय पुलिस का प्रेस स्टेटमेंट भी सामने आ गया कि, उन्होंने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो मध्यप्रदेश के हैं और एक यूपी के ललितपुर का।

5. शिलांग में हुए राजा रघुवंशी मर्डर केस में 3 आरोपी राज कुशवाह, विशाल चौहान और आकाश राजपूत गिरफ्तार हुए हैं। चौथा आरोपी आनंद फरार है। इंदौर पुलिस ने हत्या की वजह स्पष्ट नहीं की है। विस्तृत खुलासा मेघालय पुलिस करेगी। ADCP क्राइम राजेश दंडोडिया का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि, डीजीपी मध्यप्रदेश मेघालय डीजीपी के सम्पर्क में थे। सोहरा थाने में हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया था। रविवार रात को सूचना मिली थी कि, गाजीपुर से सौनम का रिकवर किया था। इंदौर पुलिस और मेघालय पुलिस दोनों का जॉइंट ऑपरेशन था जिसके तहत तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।

6. पुलिस और मीडिया रिपोर्ट्स के इतर राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा- मैंने सोनम के भाई गोविंद से रात करीब 2 बजे बात की थी। उसने मुझे बताया कि, सोनम उत्तरप्रदेश में मिली है। इसके बाद गोविंद ने सोनम को वीडियो काॅल कर कंफर्म किया। फिर हमने यूपी पुलिस से संपर्क किया, तो सोनम को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया। उसने सरेंडर नहीं किया था। जब तक सोनम खुद इस मामले में कबूल नहीं करती, तब तक हम उसे आरोपी नहीं मानेंगे।

7. ऐसा दावा किया जा रहा है कि, सोनम ने राजा रघुवंशी की सुपारी दी थी। शक तब और अधिक बढ़ गया जब राजा रघुवंशी की मां ने बताया कि, मेघालय जाने के लिए टिकट उनकी बहु सोनम ने की थी। उसने वापसी का टिकट नहीं किया था।

8. सोनम के पिता देवी सिंह ने कहा कि, “शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी और वहां (मेघालय) की सरकार पहले दिन से ही झूठ बोल रही है। मेरी बेटी कल रात गाजीपुर में एक ढाबे पर आई थी और उसने अपने भाई को फोन किया था। पुलिस ढाबे पर गई और उसे वहां से ले जाया गया। मैं अपनी बेटी से बात नहीं कर पाया हूं। मेरी बेटी ऐसा काम क्यों करेगी (अपने पति को मार डालेगी)? मेघालय पुलिस पूरी तरह झूठ बोल रही है। मैं गृह मंत्री अमित शाह से CBI जांच की अपील करता हूं। मेरी बेटी 100% बेगुनाह है।”

9. इस बीच काशी ढाबा (जहां यूपी पुलिस ने कल देर रात सोनम रघुवंशी को पाया) के मालिक साहिल यादव का भी बयान सामने आया है। उसने कहा कि, “सोनम रात करीब 1 बजे यहां आई थी। वह अपने परिवार के सदस्यों को कॉल करने के लिए मेरा फोन मांगी थीं, और मैंने उसे फोन दे दिया। जब उसने अपने परिवार को फोन किया तो वह रोने लगी। फिर मैंने उनके परिवार से बात किया। उन्हें सोनम के स्थान के बारे में जानकारी दी। वह मानसिक रूप से ठीक नहीं थी। कुछ समय बाद, उसके भाई ने मुझे फोन किया और स्थानीय पुलिस को सूचित करने के लिए कहा। फिर पुलिस यहां पहुंची और रात करीब 2:30 बजे उसे ले गई। सोनम अकेली थी, मैंने उन्हें पानी दिया।”

10. इस मामले में फिलहाल एक दावा यह भी है कि, सोनम रघुवंशी का राज कुशवाह नाम के एक व्यक्ति से अफेयर था। वह उससे उम्र में छोटा है। सोनम या राजा रघुवंशी के परिजनों ने अभी इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। एक्सट्रा मेरिटल अफेयर को ही हत्या का कारण माना जा रहा है। बहरहाल जांच जारी है।

error: Content is protected !!