मुरादाबाद रेल मंडल: कटिहार–अमृतसर स्पेशल ट्रेन का संचालन बढ़ा, समय सारिणी में बदलाव

उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने कटिहार–अमृतसर–कटिहार स्पेशल ट्रेन (संख्या 05736/05735) के संचालन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में मंडल की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई।

दोनों ट्रेनों के कुल 9-9 फेरे निर्धारित किए गए


यह जानकारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (मुरादाबाद मंडल) द्वारा दी गई। जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 05736 (कटिहार से अमृतसर) का संचालन अब 1 अप्रैल 2026 से 27 मई 2026 तक किया जाएगा, जबकि ट्रेन संख्या 05735 (अमृतसर से कटिहार) 3 अप्रैल 2026 से 29 मई 2026 तक संचालित होगी। दोनों ट्रेनों के कुल 9-9 फेरे निर्धारित किए गए हैं।


⏱️ प्रमुख स्टेशनों पर संशोधित समय


संचालन विस्तार के साथ ही कई प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेन के आगमन और प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है।

ट्रेन संख्या 05736 (कटिहार–अमृतसर)


शाहजहांपुर: रात्रि 22:07 / 22:09
बरेली: 23:05 / 23:10
मुरादाबाद: 00:25 / 00:33
लक्सर: 02:08 / 02:10
रुड़की: 02:30 / 02:32

ट्रेन संख्या 05735 (अमृतसर–कटिहार)


शाहजहांपुर: 00:19 / 00:21
बरेली: 23:07 / 23:09
मुरादाबाद: 21:45 / 21:50
लक्सर: 20:08 / 20:10
रुड़की: 19:43 / 19:45


निम्न स्टेशनों पर भी समय सारिणी निर्धारित की गई

इसके अलावा सहारनपुर, अंबाला कैंट, राजपुरा, लुधियाना, जालंधर सिटी, ब्यास सहित अन्य स्टेशनों पर भी समय सारिणी निर्धारित की गई है।

लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस विशेष ट्रेन के संचालन विस्तार से यात्रियों को गर्मी के मौसम में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!