शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ की शोभायात्रा 25 नवंबर से शुरू होगी


मुरादाबाद। शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष कुमार ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा जारी करते हुए बताया कि 25 नवंबर 2025 से गुरु रविदास जी की भव्य शोभायात्रा सहारनपुर से रवाना होगी। यह शोभायात्रा 26 नवंबर को मुरादाबाद पहुँचेगी, जहाँ 27 नवंबर को संत समाज का विशाल आयोजन किया जाएगा।

हर जिले से जुटेंगे साधु-संत और श्रद्धालु

शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष किशन लाल सिंह

प्रदेश अध्यक्ष किशन लाल सिंह ने बताया कि इस भव्य यात्रा में प्रदेश के सभी जिलों से साधु-संत और श्रद्धालु शामिल होंगे। लगभग 50 वाहन शोभायात्रा में सम्मिलित रहेंगे और यात्रा में शामिल सभी संतों का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा।

मुरादाबाद में होगा भव्य स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष किशन लाल सिंह ने बताया कि मुरादाबाद में शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यहाँ आयोजित होने वाला विशाल संत सम्मेलन प्रदेश में सामाजिक सौहार्द और एकता का संदेश देगा।

महानायक संत शिरोमणि रविदास जी की विचारधारा को समर्पित कार्यक्रम

यात्रा और आयोजन का मुख्य उद्देश्य संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के विचारों और शिक्षाओं को समाज तक पहुँचाना है। इस पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किशन लाल सिंह कर रहे हैं।


error: Content is protected !!