Inter school chess competition में 27 विद्यालयों के 54 छात्रों ने दिखाया हुनर

लव इंडिया, मुरादाबाद। अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता 2025 बोनी एन पब्लिक स्कूल में अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन ब्रास सिटी सहोदय’ के तत्वावधान में किया गया। जिसमें सीबीएसई के 27 विद्यालयों के 54 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।


प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता भटनागर, उप प्रधानाचार्या अतिया खान व शतरंज निर्णायक मंडल द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। निर्णायक मंडल में जिला शतरंज संगठन के अध्यक्ष चंद्रकांत सरन व सचिव प्रमोद बिष्ट सम्मिलित रहे। प्रतियोगिता शुरू होने से पहले शतरंज प्रतियोगिता के नियमों पर प्रकाश डाला गया।


प्रतियोगिता में कुल पांच राउंड हुए जिसमें सभी प्रतिभागियों ने तार्किक बुद्धि का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। संपूर्ण प्रतियोगिता अरसम जावेद व मोहम्मद इमरान की देखरेख में संपन्न हुई।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरआरके विद्यालय के हर्षित कुमार सिंह, द्वितीय स्थान गांधीनगर पब्लिक स्कूल के ‘रिशांत अरोरा’ व तृतीय स्थान के सी एम स्कूल के ‘देवस गंगवार’ ने प्राप्त किया।


विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता भटनागर ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए अन्य प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के मानसिक विकास में सहायक होती है। अंत में जिला शतरंज संगठन के अध्यक्ष चंद्रकांत सरन द्वारा विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!