सोमवती अमावस्या पर कटरा-हरिद्वार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत


लव इंडिया, मुरादाबाद। सोमवती अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा और हरिद्वार के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। मुरादाबाद मंडल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार स्पेशल ट्रेन संख्या 04606/04605 का एक-एक फेरा संचालित किया जाएगा।


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन संख्या 04606 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से 14 जून 2026 (रविवार) को शाम 6:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 04605 हरिद्वार से 15 जून 2026 (सोमवार) को शाम 5:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 7:00 बजे श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।


यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में शहीद कैप्टन तुषार महाजन, जम्मूतवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना जंक्शन, अंबाला कैंट, सहारनपुर और रुड़की स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में यात्रियों के लिए वातानुकूलित, स्लीपर तथा सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।
रेलवे प्रशासन का कहना है कि सोमवती अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं। ऐसे में इस विशेष ट्रेन के संचालन से यात्रियों को सुगम और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

error: Content is protected !!