लव इंडिया, संभल। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों के अंतर्गत रविवार को जनपद संभल के हयातनगर मंडल क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ सामूहिक रूप से सुना गया।

कार्यक्रम का आयोजन हयातनगर मंडल के बूथ संख्या 343 एवं शक्ति केंद्र आचार्य मुक्तेश हकीम रईस इंटर कॉलेज पर किया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं हयातनगर मंडल प्रभारी अर्जुन वाल्मीकि ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित सभासद सैयद शान अली के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशहित, सामाजिक जागरूकता, जनभागीदारी, स्वच्छता, नवाचार और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यक्त विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। वक्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों को प्रेरित करने और सकारात्मक बदलाव के लिए जनसहभागिता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।

इस अवसर पर मसूद अली, सादिक अली, राहिल अली, फारूक अली, शाहनवाज हुसैन, राजू शेख सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।