टीएमयू पैरामेडिकल कॉलेज की गोल्डन गुडबाय पार्टी में संजोईं स्वर्णिम स्मृतियां

ख़ास बातें
ऑप्टोमेट्री के शेख भाजी मिस्टर तो फॉरेंसिक की सलोनी मिस पैरामेडिकल
आरआईटी के समीर मिस्टर तो एमएलटी विभाग की वर्तिका मिस ईवनिंग
बी.ऑप्टोमेट्री में गुलशन मिस्टर तो सानिब को मिस फेयरवेल का खिताब
एम.ऑप्टोमेट्री में प्रीति रानी को मिस फेयरवेल के टाइटल से नवाजा गया
एमएलटी में आकाश मिस्टर फेयरवेल और नंदिनी मिस फेयरवेल से सम्मानित
फॉरेंसिक साइंस में अलीम मिस्टर तो त्रिप्ती को चुना गया मिस फेयरवेल
एमआरआईटी विभाग में प्रलय मिस्टर तो पलक बनी मिस फेयरवेल
आरआईटी विभाग में मयंक और मिस्बाह क्रमशः मिस्टर और मिस फेयरवेल

लव इंडिया मुरादाबाद।तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज की फेयरवेल पार्टी- गोल्डन गुडबाय में अंतिम वर्ष के स्टुडेंट्स ने रैंप वॉक कर अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का बेजोड़ प्रदर्शन किया। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मेहमानों समेत अपने जूनियर्स का मन मोह लिया। हरियाणवी, पंजाबी, राजस्थानी और बॉलीवुड गीतों पर स्टुडेंट्स ने आकर्षक नृत्य और गायन की प्रस्तुति से पूरा वातावरण उत्साह से भर दिया। फेयरवेल टाइटल्स के लिए अंतिम चयन टैलेंट राउंड के जरिए किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागियों से प्रश्न भी पूछे गए और उनके समग्र प्रदर्शन के आधार पर अंतिम निर्णय लिया गया। इससे पूर्व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके आडिटोरियम में फेयरवेल पार्टी- गोल्डन गुडबाय का शंखनाद हुआ।

इस अवसर पर टीएमयू मेडिकल कॉलेज में बायोकैमिस्ट्री के प्रोफेसर डॉ. उमर फारुख बतौर मुख्य अतिथि, कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंस के प्रिंसिपल प्रो. नवनीत कुमार, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी की एचओडी प्रो. रुचि कांत, फॉरेंसिक साइंस के एचओडी श्री रवि कुमार, ऑप्टोमेट्री के एचओडी डॉ. राकेश यादव, डॉ. योगेश कुमार आदि मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. रेनू चौधरी, श्रीमती प्रियंका सिंह, डॉ. पिनाकी अदक, श्रीमती सौम्या त्रिपाठ आदि शामिल रहे। प्रो. नवनीत कुमार ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संचालन श्रीमती सौम्या त्रिपाठी ने किया।

मुख्य अतिथि डॉ. उमर फारुख ने कहा, स्टुडेंट्स की यात्रा आसान नहीं होती और यहां तक पहुंचने में उनके स्वयं के प्रयासों के साथ-साथ उनके शिक्षकों का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया, एआई का सही उपयोग करके हम स्वयं को और बेहतर बना सकते हैं। उन्होंने कहा, हमें कभी सीखना बंद नहीं करना चाहिए। डिग्री के साथ-साथ कौशल भी आवश्यक हैं। उन्होंने अपना संबोधन एक शेर के संग समाप्त किया। ऑप्टोमेट्री विभाग के शेख भाजी को मिस्टर पैरामेडिकल और फॉरेंसिक साइंस विभाग की सलोनी को मिस पैरामेडिकल चुना गया। मिस्टर ईवनिंग का खिताब आरआईटी विभाग के समीर ने जीता, जबकि मिस ईवनिंग का खिताब एमएलटी विभाग की वर्तिका को प्रदान किया गया।

इसी क्रम में बी. ऑप्टोमेट्री में मिस्टर फेयरवेल का खिताब गुलशन और मिस फेयरवेल का खिताब सानिब सैफी को मिला, जबकि एम. ऑप्टोमेट्री में प्रीति रानी को मिस फेयरवेल चुना गया। एमएलटी में आकाश को मिस्टर फेयरवेल और नंदिनी को मिस फेयरवेल से सम्मानित किया गया। फॉरेंसिक साइंस में अलीम और त्रिप्ती, एमआरआईटी विभाग में प्रलय और पलक और आरआईटी विभाग में मयंक और मिस्बाह को क्रमशः मिस्टर और मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया।

error: Content is protected !!