मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर महापौर कार्यालय में सादगीपूर्ण कार्यक्रम, केक काटकर दी शुभकामनाएं

लव इंडिया, मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को पीली कोठी स्थित महापौर कार्यालय में सादगीपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महापौर विनोद अग्रवाल ने पार्षदों, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों के साथ केक काटकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना की। आयोजन के दौरान “तुम जियो हजारों साल” जैसे गीतों के साथ उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर प्रदेश की जनता का विश्वास जीता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों और विकास कार्यों का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है, जिससे उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरित की गई और सभी ने मुख्यमंत्री के उज्ज्वल भविष्य तथा प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना की।

इस अवसर पर नगर निगम कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष एवं पार्षद शैलेंद्र सैनी, पार्षद तुषार, चंद्रभान, गीता शर्मा, राहुल देव वर्मन, विनोद शर्मा, गौरव श्रीवास्तव, सुरेश सैनी, शेखर शर्मा, सुदेश शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!