Shiv Sena ने धर्म रक्षा और युवा संस्कार पर दिया जोर और 51 धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का किया सम्मान
लव इंडिया, मुरादाबाद। शिवसेना संगठन की शाखा छत्रपति शिवाजी समिति की ओर से रविवार को होटल मानसरोवर में ‘धर्म यश सम्मान कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति वंदना, हनुमान चालीसा पाठ, शंखनाद, छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं भगवा तिलक लगाकर किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े संत-महात्माओं, महंतों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य धर्म रक्षा, युवाओं में भारतीय संस्कृति और संस्कारों का प्रसार, तीर्थ स्थलों की गरिमा बनाए रखना तथा हिंदुत्व के प्रति समाज में आस्था और सामाजिक सहयोग को मजबूत करना है। उन्होंने उपस्थित युवाओं को धर्म रक्षा एवं राष्ट्र सेवा का संकल्प भी दिलाया।

कार्यक्रम में कामेश्वरनाथ मंदिर, झारखंडी मंदिर, मनोकामना मंदिर, काली माता मंदिर, गुरुद्वारा सिंह सभा ताड़ीखाना, गुरुद्वारा लोकोशेड, रामलीला कमेटी, रामनवमी शोभायात्रा, बालाजी शोभायात्रा और गणपति शोभायात्रा सहित विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। शिवसेना की ओर से कुल 51 धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं का अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर ज्ञानेंद्र गांधी, पंडित अमित नाथ, सुरेंद्र चावला, जसप्रीत सिंह, राजेश रस्तोगी, कुमार देव, अनिल खन्ना, टीटू चड्ढा, जुगनू जादूगर, सुधीर गुप्ता, धार संत दास, गुरप्रीत बुआ, संतोष नारंग, आशा दीदी, पवन रोहिल्ला, चंचल दास सहित अनेक संत-महात्माओं और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में एसपी सिटी कुंवर रणविजय सिंह, विनोद अग्रवाल, डॉ. मुकेश अग्रवाल, डॉ. जेपी टंडन, डॉ. मनोज अग्रवाल, संदीप जैन, वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव, नरेंद्र सिक्का, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, आकाश सिंह, मयंक सैनी, जीतू प्रजापति, उमेश ठाकुर, मनी आनंद, कैलाश सिंह, तिलक राज शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिवसेना पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
