शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा समेत 3 नेताओं की जमानत के बाद कचहरी में “जय भवानी, जय शिवाजी” की गूंज
लव इंडिया, मुरादाबाद। 2006 में नगर निगम मुरादाबाद में हुए आंदोलन से जुड़े मामले में दर्ज मुकदमें को लेकर आज शिवसेना के जिला प्रमुख व दो अन्य शिवसैनिकों की जमानत के बाद कचहरी परिसर “जय भवानी, जय शिवाजी” और शिव सैनिक जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।

2006 के आंदोलन से जुड़ा है मामला
वर्ष 2006 में नगर निगम मुरादाबाद में तत्कालीन सपा मेयर एस.टी. हसन की नगर निगम सरकार पर बढ़ते भ्रष्टाचार और आम जनमानस के उत्पीड़न के विरोध में शिवसेना द्वारा आंदोलन चलाया गया था। इस दौरान शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा, महानगर प्रमुख कमल सिंह राव और पूर्व विद्यार्थी सेना प्रमुख बंटी मलिक के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ था। उस समय तीनों नेताओं पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए धारा 147, 332 और 353 के तहत मुकदमे दर्ज कराए गए थे, जिन्हें शिवसेना लगातार झूठा बताते हुए विरोध करती रही है।
जमानत के लिए उमड़ी भीड़
सोमवार को जब शिवसेना जिला प्रमुख व दोनों शिव सैनिक अपनी जमानत के लिए न्यायालय पहुंचे तो सैकड़ों शिव सैनिक कचहरी परिसर में पहले से मौजूद थे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जमानती बनने की इच्छा जताई थी।
मंगलवार को शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा, महानगर प्रमुख कमल सिंह राव और पूर्व विद्यार्थी सेना प्रमुख बंटी मलिक एसीजेएम द्वितीय की अदालत में पेश हुए और जमानत के लिए अर्जी लगाई। सुनवाई के बाद न्यायाधीश एसीजेएम द्वितीय ने जमानत मंजूर कर ली। जमानत मिलने के बाद शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा, महानगर प्रमुख कमल सिंह राव और पूर्व विद्यार्थी सेना प्रमुख बंटी मलिक जैसे ही अदालत से बाहर आए तो शिवसेना पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कचहरी परिसर में “जय भवानी, जय शिवाजी, शिवसेना जिंदाबाद” के नारे लगाए।

शिवसेना जिला प्रमुख का संदेश
जमानत के बाद शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि बिना किसी आह्वान के शिव सैनिकों का भारी संख्या में एकत्र होना संगठन की ताकत को दर्शाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाजहित और जनहित की लड़ाई निरंतर मजबूती से लड़ते रहने का आह्वान किया।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य रूप से मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, आकाश सिंह, अरुण ठाकुर, उमेश ठाकुर, पंकज पाल, बादाम सिंह, तिलक राज शर्मा, जीतू भाई, महेश भाई, प्रमोद, राजपाल, सुरेश सैनी, नितेश कुमार, विक्की, विशाल सैनी, शिबू सैनी, मयंक सैनी, राहुल सिंह, हर्ष सिंह सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hello world.