नगर पंचायत पाकबड़ा में निकाली गई प्लास्टिक उन्मूलन जागरूकता रैली

लव इंडिया, मुरादाबाद। शनिवार को नगर पंचायत पाकबड़ा द्वारा आम जनमानस व बाजारों में दुकानदारों को प्रतिबंधित पॉलीथीन के प्रति जागरूक किया गया। अपर निदेशक, नगरीय निकाय निदेशालय के निर्देशानुसार प्लास्टिक उन्मूलन महा अभियान 27 दिसंबर से 30 दिसंबर के मध्य विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

नगर पंचायत पाकबड़ा में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित उन्मूलन अभियान चलाया गया जिसमें व्यापारियों और दुकान्दारों से अपील की गयी यदि किसी के पास प्लास्टिक या प्रतिबंधित पॉलिथीन यदि है तो दान करें अन्यथा आगे से यदि प्रतिबंधित प्लास्टिक पायी जाती है तो नियमानुसार कार्यवाही करते हुए जुर्माना डाला जायेगा। दुकानदारों को रैली के माध्यम से प्रतिबंधित पॉलीथिन,थर्माकोल,गिलास को बेचने,भंडाराण करने व इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक किया।

नगर पंचायत कर्मचारीयों द्वारा नगर के विभिन्न बाजारों में व गलियों में रैली निकाली गई। सभी को समझाया गया की प्रतिबंधित प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक है आम जनमानस को इसके लिए जागरूक होना जरूरी है अपील की जब भी आप बाजार जाएं घर से थैला लेकर के जाएं। रैली में दानिश मलिक, केशव गोस्वामी, राहुल सैनी, पंकज, सफाई नायक संजीव, व सभी सफाई मित्र शामिल हुए।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!