विकसित भारत की संकल्पना एवं 25 वर्षों की प्रमुख विकासात्मक गतिविधियों से आए परिवर्तनों से अवगत कराया छात्राओं को
लव इंडिया मुरादाबाद। गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज मुरादाबाद में आज दिनांक 19 सितंबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा की कहानी कार्यक्रम में प्राचार्या प्रो चारू मेहरोत्रा की अध्यक्षता एवं निर्देशन में भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर छात्राओं ने विगत 9-10 वर्षों में महाविद्यालय में आए सकारात्मक परिवर्तन और बदलाव को दर्शाते हुए रील बनाई। छात्राओं ने अपनी रील में कॉलेज के आधारभूत संरचना में स्मार्ट बोर्ड युक्त कक्षाओं, प्रोजेक्टर युक्त व्याख्यान कक्ष, शोध कक्ष में प्रोजेक्टर की सुविधा, वर्षा जल संचयन की व्यवस्था, डिजिटल पुस्तकालय, डिजिटल दीवार पत्रिका, विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थाओं के साथ किया गए एम ओ यू, स्वच्छ पेय जल और शौचालयों की उपलब्धता को दिखाने का प्रयास किया। इसके अतिरिक्त छात्राओं के लिए जिम, मानसिक स्वास्थ्य हेतु सहायता के लिए मुस्कुराएगा इंडिया प्लेटफार्म तथा प्रजातांत्रिक मूल्यों और पाठ्येतर गतिविधियों के माध्यम से व्यक्तित्व विकास करने वाले पंजीकृत पूर्व छात्रा परिषद को रेखांकित किया।
कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर चारु मेहरोत्रा ने बताया कि शासन द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को जोड़ते हुए उन्हें विकसित भारत की संकल्पना एवं विगत 25 वर्षों की प्रमुख विकासात्मक गतिविधियों और उनसे आए परिवर्तनों से अवगत कराया जाएगा।

इस अवसर पर प्राचार्या ने महाविद्यालय परिवार को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम का संयोजन सेवा संकल्प समिति की संयोजिका प्रो अपर्णा जोशी और सदस्यों डॉ अपर्णा तिवारी और डॉ रितु निर्वाल द्वारा किया गया जिसे समाजशास्त्र विभाग की डॉ अपर्णा तिवारी के सहयोग से समाजशास्त्र विभाग ने संपन्न करवाया । इस आयोजन में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संयोजन सेवा संकल्प समिति की संयोजिका प्रो अपर्णा जोशी ने किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अनुशासिका प्रो किरन साहू, प्रो मीनाक्षी शर्मा, प्रो किरन त्रिपाठी,प्रोफेसर अनुराधा सिंह, प्रोफेसर सीमा गुप्ता, प्रो सुधा सिंह वंदना पांडेय, प्रो एकता भाटिया, प्रो इंदु राजपूत, डॉ सीमा मलिक, डॉ शैफाली अग्रवाल,डॉ रुपाली गुप्ता,डॉ रेनू शर्मा, डॉ सविता अग्रवाल,डॉ. प्रीति पांडे, डॉ अपर्णा तिवारी , डॉ प्रज्ञा मित्तल, डॉ सुनीति लता , डॉ जेबा नाज़, नमिता शर्मा,शिवी व्यास सहित सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। छात्राओं में सौम्या सैनी, समरा, उममा , जिया फातिमा सकीना,अर्शी, और दीक्षा सहित अनेक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
