BJP elections: मौजूदा जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने फिर भरा नामांकन तो कई भाजपाई जुट गए हैं टांग खींचने में

लव इंडिया, मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत भाजपा की बूथ से लेकर मंडल अध्यक्ष तक की चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब जिलाध्यक्ष की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मौजूदा जिला अध्यक्ष आकाश पाल ने फिर से जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करते हुए नामांकन भरा है लेकिन खास यह है कि पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान कई ऐसे भाजपाइयों ने भी जिलाध्यक्ष के लिए दावेदारी पेश की है जो अभी तक जिला अध्यक्ष के इर्द-गिर्द घूमा करते थे।

शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में दावेदारों ने पर्चे भरे चुनाव अधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी की मौजूदगी में नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। जिलाध्यक्ष के लिए कुल 19 फॉर्म दिए गए। अब इन पर विचार किया जाएगा। इसी क्रम में प्रदेश परिषद के लिए सात फॉर्म दिए गए। इनमें से सात फॉर्म जमा किए। इस तरह से प्रदेश परिषद के लिए सात आवेदन वैध मिले।

चुनाव पर्यवेक्षक ने बताया कि प्रदेश संगठन के निर्देश में नियम अनुसार प्रक्रिया पूरी की गई। वर्तमान जिला अध्यक्ष आकाश कुमार पाल के साथ कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दावेदारी की। आवेदन के साथ वर्ष 2019 में 2024 की सक्रिय सदस्यता वर्ष 2024 की प्राथमिक सदस्यता बायोडाटा, हाई स्कूल की मार्कशीट,आधार कार्ड की फोटो कॉपी जमा करनी थी।

आवेदन करने वालों में वर्तमान जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल, पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री राजन विश्नोई, दिनेश ठाकुर, कमल प्रजापति, ब्रह्मपाल सिंह उर्फ वीर सिंह, जितेंद्र सिंह, गजेंद्र चौधरी, नवीन कुमार चौधरी एडवोकेट, रतन सिंह पाल, सतवीर सिंह, सुमन देवी, डॉ शशि चौहान, हर ज्ञान सिंह, आदेश चौधरी, चंद्रपाल सिंह सैनी, राजपाल सिंह प्रजापति, बलराम सिंह, ज्ञान सिंह ने दिया प्रदेश परिषद पद के लिए संजय ढाका, अमर सिंह सैनी, सत्यपाल सिंह, प्रमोद कुमार चौहान, गीता शर्मा, ठाकुर बंदना सिंह आदि ने अपना आवेदन जिला चुनाव अधिकारी को दिया। इस मौके पर जिला चुनाव सह अधिकारी सतपाल सिंह एवं राजपाल आर्य मौजूद रहे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!