राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन के समापन सत्र में प्रवासी भारतीय पुरस्कार प्रदान करेंगी। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इस वर्ष के पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की। इस साल प्रवासी भारतीय सम्मान के लिए 27 विभूतियों का चयन हुआ है। विदेश में रहने वाले भारतीयों को दिए जाने वाले इस सर्वोच्च सम्मान के लिए चुनी गई हस्तियां 23 देशों में रहती हैं। इनका शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवसाय समेत कई अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान है। विजेताओं में ब्रिटेन से बैरोनेस उषा कुमारी पराशर (राजनीति के क्षेत्र में), अमेरिका से डॉ. शर्मिला फोर्ड सामुदायिक सेवा के लिए जैसी हस्तियों के नाम शामिल हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि विजेताओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र के दौरान सम्मानित करेंगी।
- Foreign Affairs
- Indian Youth
- Political News
- Science and Technology
- State News
- राष्ट्रीय/ राज्य समाचार
प्रवासी भारतीय सम्मान: अवॉर्ड के लिए 23 देशों की 27 हस्तियों का चयन; शिक्षा, चिकित्सा समेत व्यवसाय में योगदान
Hello world.