चारधाम यात्रा 2022 : बिना पंजीकरण वाले यात्री रोके जाएंगे…

Uttarakhand

देहरादून। बिना पंजीकरण के चारधाम यात्रा करने वाले यात्रियों को रोका जाएगा। वीकेंड पर चारधामों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावनाओं को देखते हुए मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण वाले यात्रियों को ऐसे स्थानों पर रोका जाए। जहां उनके ठहरने की उचित व्यवस्था हो सके।

शुक्रवार को सचिवालय में मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों और संबंधित जिलों के डीएम की बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम व्यवस्था सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो। इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। वीकेंड में श्रद्धालुओं के बढ़ने की संभावना है।इसके लिए समुचित व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित की जाए। बिना पंजीकरण वाले यात्रियों को आगे जाने से रोका जाए। साथ ही यात्रियों के रुकने के लिए उचित स्थानों पर टेंट का निर्माण किया जाए। यात्रियों को ऐसी जगहों पर रोका जाए, जहां उनके रुकने के लिए व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि ओवर चार्जिंग से प्रदेश की छवि खराब होती है।हेल्थ एडवाइजरी व अन्य जानकारियों का प्रसारण करने के निर्देशइसे रोकने के लिए यात्रा मार्गों पर सख्त कदम उठाए जाएं। साथ ही ऐसे व्यक्तियों पर चालान करने के साथ गिरफ्तार भी किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए राज्य आपदा प्रचालन केंद्र कंट्रोल रूम को सक्रिय किया गया है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को जिला आपदा परिचालन केंद्रों को भी सक्रिय करते हुए चारधाम यात्रा से संबंधित सभी जानकारियां साझा करने के लिए आपदा परिचालन केंद्रों को चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम के रूप में प्रयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने चारधाम यात्रा मार्गों में शौचालय विशेषकर महिला शौचालय व पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए मार्ग में ऑडियो संदेश के माध्यम से लगातार हेल्थ एडवाइजरी व अन्य जानकारियों का प्रसारण करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *