पहली बार दुल्हन की तरह सजा गई थी संभल नगर पालिका परिषद, झूमकर लहराया तिरंगा
लव इंडिया, संभल। संभल के सदर क्षेत्र के नगर पालिका परिषद में 77 वा स्वतंत्रता दिवस आजादी का अमृत महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस दौरान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रामपाल सिंह ने नगर पालिका को दुल्हन की तरह सजा डाला और भारत सरकार के निर्देशानुसार ठीक 10:15 बजे पालिका अध्यक्ष सायरा मुशीर अध्यक्ष पति मुशीर चौधरी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय गान, वंदे मातरम आदि राष्ट्रभक्ति गायन की प्रस्तुति दी। इस दौरान नगर पालिका परिषद के सभी कर्मचारी तथा स्टाफ मौजूद रहा।