ठाकुरद्वारा बार एसो. के नरेंद्र सिंह चौहान ग्यारहवीं बार बने निर्विरोध अध्यक्ष

Uttar Pradesh

यामीन विकट
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवारों के नाम वापसी के लेने के बाद नरेंद्र सिंह का अध्यक्ष बनना तय हो गया है। नरेंद्र सिंह ग्यारहवीं बार अध्यक्ष बने हैं। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नरेश कुमार चौहान और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार यादव निर्विरोध चुने गए हैं। 

बार सभागार में शुक्रवार को नाम वापसी का दिन था। इसमें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार प्रमोद कुमार और अशोक कुमार गहलौत के द्वारा नाम वापस लेने पर नरेंद्र सिंह का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय हो गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद नरेश कुमार चौहान निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए हैं।

महासचिव पद पर छह उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था। इसमें शमीम अहमद कुरेशी, मनोज कुमार पाल और धर्मेंद्र सिंह ने नाम वापस ले लिया। अब रजनीश प्रतापसिंह सलीम अहमद और बृजेंद्र सिंह, चुनाव मैदान में बचे हैं। उपाध्यक्ष पद पर कुलवंत सिंह के नाम वापस लेने पर सुरेंद्र सिंह, केके विश्नोई और मुजाहिद अली चुनाव मैदान में हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कोषाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार नायक के नाम वापसी के बाद मुकेश सिंह पाल और अनवारुल हक में मुकाबला है। सहसचिव पद पर पुष्पेंद्र सिंह के नाम वापसी पर सनाउल मुस्तफा, कृष्णपाल सिंह और सरफराज सैफी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। कार्यकारिणी सदस्य पद पर मोहम्मद अकरम, स्वतंत्र बाबू, सलमान सैफी, मुस्तफा और मोहम्मद शाकिर निर्विरोध निर्वाचित हो गए। चुनाव अधिकारी हीरा लाल अग्रवाल ने बताया कि बाकी पदों के लिए 9 मार्च को चुनाव होगा। मतदान के बाद मतगणना कर परिणामों की घोषणा की जाएगी।

Auto posted By DVNA Services

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *