55 विधानसभा सीटों पर मतदान में अधिक वोट सहारनपुर में पड़े

Uttar Pradesh

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के 9 जनपदों की 55 विधानसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक कुल 60.44% मतदान हुआ जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में शाम 6 बजे तक कुल 65.53% मतदान हुआ था।

इन सभी 9 जनपदों में इस विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत घटने के लगाए जा रहे आसार।

शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान सहारनपुर में 67.13% व उसके बाद अमरोहा में 66.19% हुआ।

सहारनपुर में शाम 5 बजे तक 67.13% मतदान हुआ जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में सहारनपुर में 73.09% मतदान हुआ था

बिजनौर में शाम 5 बजे तक 61.48% मतदान हुआ जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में बिजनौर में 66.51% मतदान हुआ था

मुरादाबाद में शाम 5 बजे तक 64.88% मतदान हुआ जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में मुरादाबाद में 66.76% मतदान हुआ था

संभल में शाम 5 बजे तक 56.93% मतदान हुआ जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में संभल में 65.48% मतदान हुआ था।

रामपुर में शाम 5 बजे तक 60.30% मतदान हुआ जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में रामपुर में 63.92% मतदान हुआ था।

अमरोहा में शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा 66.19% मतदान हुआ जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में अमरोहा में 72.34% मतदान हुआ था।

बदायूं में शाम 5 बजे तक 55.91% मतदान हुआ जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में बदायूं में 59.67% मतदान हुआ था।

बरेली में शाम 5 बजे तक 57.88% मतदान हुआ जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में बरेली में 62.94% मतदान हुआ था।

शाहजहांपुर में शाम 5 बजे तक 55.25% मतदान हुआ जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में शाहजहांपुर में 61.69% मतदान हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *