विकास के नाम पर भाजपा ने दिया धोखा : भाटिया

Uttar Pradesh युवा-राजनीति

लव इंडिया, मुरादाबाद। आम आदमी पार्टी के नेता रविंद्र भाटिया ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि विकास के नाम पर जनता को धोखा दिया है। वह नवीन नगर में चुनाव कार्यालय के शुभारंभ पर संबोधित कर रहे थे।

नगर निगम चुनाव की अभी तारीख घोषित नहीं हुई है लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी गोटियां बिछानी शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी ने चुनाव कार्यालय खोलने शुरू कर दिये हैं।

सोमवार शाम आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राशिद सैफी ने वार्ड सात के नवीन नगर में चुनाव कार्यालय का फीता काट कर शुभारंभ करने के बाद वार्ड सात से संंभावित प्रत्याशी दयानंद शर्मा को चुनाव प्रचार के टिप्स दिए।

इससे पूर्व पार्टी के नेता रविंद्र भाटिया ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने विकास के नाम पर जनता को धोखा दिया है। वार्डों में गंदगी पसरी पड़ी है, सड़कों का बुरा हाल है। पानी सप्लाई का कोई समय निश्चित नहीं है।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आम आदमी पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ नजरुद्दीन मलिक ने बताया कि पार्टी निगम की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने बताया कि अभी तक उनके पास 28 वार्डों से आवेदन आए हैं।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मिलिन्द सैन, सुशील शुक्ला, जिला महासचिव शिव कुमार राय, दयानंद शर्मा, भारती शर्मा के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे। इसके बाद क्षेत्र में झाड़ू लगाओ रैली भी निकाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *