भाजपा युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता को चुनाव में अपनी अहम् भूमिका निभानी है: सोम

Uttar Pradesh टेक-नेट तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण युवा-राजनीति

लव इंडिया, मुरादाबाद। आज बुद्धि विहार भाजपा कार्यालय मुरादाबाद पर नगरीय निकाय चुनाव के संदर्भ में भाजपा युवा मोर्चा की आगामी योजना हेतु भाजपा युवा मोर्चा जिला मुरादाबाद व महानगर की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे भाजपा युवा मोर्चा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता को ऊर्जा के साथ चुनाव में अपनी भूमिका निभानी है और युवा मोर्चा की भागीदारी सुनिश्चित करनी है।

बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय महामंत्री सचिन चौधरी, जिला अध्यक्ष अरुण पंडित, महानगर अध्यक्ष अभिषेक चौबे, अर्पित चौहान, अमन ठाकुर, रवि बॉक्सर, हेमंत चौधरी,लकी चौधरी, अभिषेक सिंह, आशुतोष दीक्षांत, सुमित दिवाकर, कशिश चौहान, मुकुल शर्मा, अर्चित गुप्ता, देवाशीष शर्मा, हर्ष, उदित व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन अभिषेक राठौर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *