एक-दूसरे के रंग लगा होली की शुभकामनाएं दी छात्र-छात्राओं ने

India Uttar Pradesh Uttarakhand टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण युवा-राजनीति शिक्षा-जॉब

लव इंडिया संभल आज श्री बालाजी ज्ञान ज्योति संस्थान, हल्लू सराय में छात्र-छात्राओं द्वारा होली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सभी ने एक दूसरे के रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

सर्वप्रथम छात्राओं द्वारा होली का गीत होली आई रे, होली आई, रंग बिरंगे रंग उड़ाती आई, धूम मचाती होली आई, खुशियां बांटती होली आई गीत सुनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बच्चों ने एक दूसरे के रंग लगाकर होली का त्यौहार जमकर मनाया। साथ ही बच्चों ने अपने अध्यापक अध्यापिकाओं को भी रंगों से सराबोर कर दिया। बच्चों को प्रसाद में गुंजिया वितरित की गई।

तदोपरांत सहायक अध्यापिका आकांक्षा ठाकुर ने बच्चों को होली का पौराणिक महत्व बताते हुए कहा हिरण्यकश्यप की बहन होलिका को वरदान प्राप्त था कि वह अग्नि में भस्म नहीं हो सकती। हिरण्यकश्यप ने आदेश दिया कि होलिका प्रह्लाद को गोद में लेकर आग में बैठेगी। आग में बैठने पर होलिका तो जल गई, पर भगवान के आशीर्वाद से प्रह्लाद बच गये। तभी से ईश्वर भक्त प्रह्लाद की याद में इस दिन होली का त्यौहार मनाया जाता है।

प्रधानाचार्य विकास कुमार वर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा बच्चों होली खुशियों और रंगों का त्योहार है इसे हमें आपसी प्रेम भाव से मनाना चाहिए। होली पर रासायनिक रंगों का प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे त्वचा व आंखों को नुकसान होता है। ऐसे रंगों की जगह हमें प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करना चाहिए।

प्रबंधक दीपक शर्मा ने कहा विद्यालय में प्रत्येक वर्ष होली का त्यौहार मनाने का उद्देश्य बच्चों में आपसे प्रेम भाव जागृत करना है, इसके साथ बच्चों को त्योहार के महत्व व उद्देश्य की जानकारी होती है। जो राष्ट्रीय एकता व समाज की उन्नति के लिए बहुत आवश्यक है। इस दौरान पारुल ठाकुर, ज्योति रानी, अनीता श्रीवास्तव, निशा रस्तोगी, दीपक शर्मा, काजल प्रजापति, आकांक्षा ठाकुर, अर्चना, अमित ,अरुण, खुशी, मुस्कान ,अन्नू आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *