सपा विधायक पिंकी यादव के पिता पूर्व मंत्री विजेंद्र पाल सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी अखिलेश यादव ने

Uttar Pradesh युवा-राजनीति

लव इंडिया, संभल। पूर्व मंत्री के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने एवम दुखद परिवार को डांडस बांधने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव संभल पहुंचे।

असमोली से सपा विधायक पिंकी यादव के पिता पूर्व मंत्री विजेंद्र पाल सिंह यादव के निधन के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गांव फरीदपुर खुशहाल पहुंचे। 12 बजे करीब उनका हेलीकॉप्टर लेंड हुआ। पार्टी के कई बड़े नेताओं ने उनको रिसीव किया। फिर पिंकी यादव के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात करते हुऐ ढ़ढास बंधाया। विजेंद्र पाल सिंह यादव के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सबसे पहले हेलीपेड के सामने समाधि पर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद घर पहुंचे और चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

पिंकी यादव से बातचीत करने के बाद कुसुम लता से मिले और मीडिया से रूबरू होकर रामपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान विधायक इकबाल महमूद, विधायक स्वामी ओमवेश, जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, सुहेल इकबाल, चेयरमैन प्रत्याशी हाजी अशरफ किदवई, साजिद अली खां, हरबीर सिंह, सुरेंद्र कुमार, गुल्लू यादव आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *