चित्रगुप्त शोभा यात्रा में अहम् भूमिका निभाने वालों को वन मंत्री डॉ. अरुण ने किया सम्मानित

Uttar Pradesh तेरी-मेरी कहानी शिक्षा-जॉब

लव इंडिया, बरेली। भगवान चित्रगुप्त शोभा यात्रा में कर्मठ भूमिका निभाने वाले लोगों को उत्तर प्रदेश के वन राज्यमंत्री डॉ अरुण कुमार ने सम्मानित किया। उपजा प्रेस क्लब में कायस्थ चेतना मंच के कार्यक्रम में डॉ अरुण कुमार ने कहा कि जिस प्रकार समाज के लोगो ने बरेली में विशाल कार्यक्रम किए। वह सराहनीय है। उन्होंने सभी को सम्मानित भी किया।

कायस्थ चेतना मंच अध्यक्ष संजय सक्सेना एवं सरंक्षक एवम कार्यक्रम संयोजक अनिल सक्सेना ने सबसे पहले भगवान चित्रगुप्त फोटो के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। पार्षद श्रीमती शालिनी जौहरी एवं श्रीमती पूजा सक्सेना द्वारा भगवान चित्रगुप्त वंदना की गई। तत्पश्चात अविनाश सक्सेना ने सभी का स्वागत किया।

कार्यक्रम की योजना के बारे में अध्यक्ष संजय सक्सेना ने प्रकाश डाला। उपजा प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं कायस्थ चेतना मंच के संरक्षक डॉ पवन सक्सेना ने कार्यक्रम में सभी को अच्छे कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी। महासचिव अमित सक्सेना विंदु ने आख्या प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन मुकेश सक्सेना ने किया।

कायस्थ चेतना मंच की तरफ से वन्य एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, अनिल कुमार, डॉ पवन सक्सेना एव संजय सक्सेना द्वारा शालिनी जौहरी, ईशान इशु, संजीव सक्सेना, राजीब शर्मा, सुनील सक्सेना, प्रशान्त रायजादा, सतीश कातिब, राजीब सक्सेना, राजन श्रीवास्तव, अंकुर किशोर, संजय सक्सेना, प्रवेश वर्मा, अमित सक्सेना विंदु को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना, राजीब सक्सेना, अमित आनन्द, विकास सक्सेना, अपुल श्रीवास्तव, वी के सक्सेना, अनुज कान्त सक्सेना, रोहित रेक्रीवाल इत्यादि शामिल हुए। अन्त में संरक्षक अनिल कुमार एवं अध्यक्ष संजय सक्सेना ने सभी का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *