विभिन्न-जातियों, भाषाओं के बावजूद भारतीय संविधान के कारण भारत ताकतवर : राम अचल

India Uttar Pradesh तेरी-मेरी कहानी शिक्षा-जॉब

लव इंडिया, संभल। भारतीय संविधान की विशेषता के कारण ही देश भिन्न-जातियों, भाषाओं के होते हुए भी आज ताकतवर है तथा आने वाले सालों मे निश्चित रूप से विश्वशक्ति बनेगा।

बहजोई स्थित जिला उपभोक्ता न्यायालय के सभागार मे अधिवक्ता परिषद ब्रज प्रदेश की संभल इकाई द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष राम अचल यादव ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कहा कि भारतीय संविधान ने भारतीयों को एकजुटता मे पिरोने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने कहा संविधान की विशेषतया के कारण ही देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। मुख्य वक्ता अधिवक्ता परिषद ब्रज के प्रांतीय सदस्य सर्वेश शर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान लचीला है। समय-समय हुए संशोधन से देश के लोगो को काफ़ी लाभ पंहुचा है।

जिलाध्यक्ष देवेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि वर्तमान संविधान के कारण ही आज कश्मीर से धारा 370 समाप्त हुई और संविधान मे किये गए प्रावधानों के कारण ही देश विश्वगुरु बनने जा रहा हैं। इस अवसर न्याय प्रवाह के दो नए सदस्य देवेंद्र सागर व ईश्वर चंद्र सैनी बनाये गए।

गोष्टी को श्रीगोपालशर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेशचंद्र शुक्ला, अखिलेश यादव, कोषाध्यक्ष सोनू कुमार गुप्ता, न्याय प्रवाह प्रमुख विष्णु शर्मा, प्रिंस शर्मा, अमरीश अग्रवाल, लव मोहन वार्ष्णेय, योगेश शर्मा, लव केश देवल, पारस वार्ष्णेय आदि ने भी सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *