ईदगाह के पास मकान से तीन कुंटल ई-कचरा बरामद, आठ कट्टों में रखा था छिपाकर, शातिर धंधेबाज गिरफ्तार

Uncategorized

लव इंडिया, सम्भल। कानून व्यवस्था, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु थानाध्यक्ष कर्म सिंह पाल के निर्देशन में उपनिरीक्षक मनोज कुमार थाना हयातनगर जिला सम्भल 23 नवंबर को मय हमराह का0 993 आशीष कुमार व का0 1336 दीपान्शु कुमार के देख रेख शान्ति व्यवस्था ड्यूटी व रोकथाम जुर्म जरायम गश्त व चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन थाना क्षेत्र में मामूर थे।

मुखविर की सूचना पर एक नफर आरोपी अफजाल पुत्र इकबाल निवासी निकट टावर वाली गली मंगलपुरा सराय तरीन थाना हयातनगर संभल उम्र करीब 20 वर्ष को जंगल ग्राम घुंघावली निकट ईदगाह के पास बने एक मकान से से 08 अदद कट्टे जिसमे 03 कुन्तल ई0 कचरा बरामद के गिरफ्तार किया गया है। जिसके सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0स0 271/22 धारा 269/270 भादवि व 3/8 ई कचरा अधिनियम थाना हयातनगर जनपद सम्भल पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता-

अफजाल पुत्र इकबाल निवासी निकट टावर वाली गली मंगलपुरा सराय तरीन थाना हयातनगर संभल उम्र करीब 20 वर्षबरामदगी का विवरण08 अदद कट्टे जिसमे 03 कुन्तल ई0 कचरा बरामद

गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक-

जंगल ग्राम घुंघावली निकट ईदगाह के पास बने एक मकान

पंजीकृत अभियोग-

1. मु0अ0सं0 271/22 धारा 269/270 भादवि व 3/8 ई कचरा अधिनियम थाना हयातनगर जनपद सम्भल

गिरफ्तारी टीमः-

01. थानाध्यक्ष श्री कर्म सिंह पाल थाना हयातनगर जनपद सम्भल

02. उ0नि0 श्री मनोज कुमार थाना हयातनगर, जनपद सम्भल

03. का0 993 आशीष कुमार थाना हयातनगर, जनपद सम्भल

04. का0 1336 दीपान्शु कुमार थाना हयातनगर, जनपद सम्भल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *