हर घर तिरंगा अभियान पर तौकीर रजा बोले, नरेंद्र मोदी क्या RSS के मुख्यालय पर तिरंगा फहरवाएंगे

India Uttar Pradesh युवा-राजनीति

लव इंडिया, बरेली। पूरे देश भर में आजादी के अमृत महोत्सव को खास बनाने के लिए हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। पीएम मोदी खुद बीते दिनों यह अपील कर चुके हैं कि सभी अपने अपने घरों में तिरंगा फहराएं। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अब इत्तेहाद ए मिल्लत कौंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने कहा है कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अगर देश के करीब सौ करोड़ लोग झंडा खरीदते हैं तो कम से कम दो हजार करोड़ रुपये खर्च हो जाएगा। यह रुपये किसके खर्च होंगे और इससे फायदा किसको होगा ?

मौलाना तौकीर रजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर नरेंद्र मोदी इतने बड़े देशभक्त हैं, तो आज तक आरएसएस के ऑफिस पर तिरंगा झंडा क्यों नहीं फहराते हैं? तौकीर ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार है। नरेंद्र मोदी कहते हैं घर-घर, अपने प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराएं,पर नरेंद्र मोदी क्या आरएसएस के मुख्यालय पर तिरंगा फहरवाएंगे या उनको बाध्य करेंगे कि आपको तिरंगा फहराना चाहिए? तिरंगे से इतना प्यार है तो अपने मुख्यालय पर उसे क्यों नहीं फैराते, यह देश का दुर्भाग्य है। ऐसे लोग हमारे नेता बने हुए हैं, इन तमाम चीजों पर देश की जनता को गौर करना चाहिए। देश के नेताओं द्वारा देश प्रेम की आड़ में जनता का दोहन किया जा रहा है। करोड़ों का कारोबार बना दिया हमारे देश के फ्लैग को। हमारे राष्ट्रीय ध्वज को धंधा बना दिया, इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ नहीं हो सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *