अग्निवीर योजना के विरोध में देश के कई राज्यों में आंदोलन के चलते रेलवे ने निरस्त की कई ट्रेनें

India

रीना तुरैहा, लव इंडिया, नई दिल्ली / मुरादाबाद। केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना के खिलाफ देश के कई राज्यों में आंदोलन चल रहा है।ऐसे में सैन्य भर्ती की अग्निवीर योजना से नाराज आंदोलन युवा कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं और उत्तर प्रदेश और बिहार में रेल मार्ग को बाधित करने के साथ-साथ क्षति भी पहुंचा रहे हैं।आंदोलित युवाओं ने कई ट्रेनों को क्षति पहुंचाई है और कई में आग लगा दी है। इसके चलते भारतीय रेलवे ने सुरक्षा की दृष्टि से कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इसलिए अगर आप आधुनिक के दौरान कहीं जा रहे हैं और यह सफर ट्रेन का है तो पहले इस खबर को जरूर पढ़ लें अन्यथा आपको सफर में दिक्कत हो सकती है, क्योंकि भारतीय रेलवे ने मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह ने इस संबंध में जारी प्रेस रिलीज में बताया कि देश के विभिन्न भागों में हो रहे विरोध प्रदर्शन के कारण मुरादाबाद मण्डल से होकर गुजरने वाली निम्नलिखित रेलगाड़ियां प्रभावित हुई हैं। इसलिए पूर्व मध्य रेलवे में हो रहे विरोध करने के कारण रेल प्रशासन द्वारा मुरादाबाद मण्डल से होकर गुजरने वाली निम्न लिखित रेलगाड़ियां निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। इनमें कई ट्रेनें दिल्ली से जम्मू, पश्चिम बंगाल के कोलकाता और हावड़ा, बिहार के धनबाद आदि तक की है:-

1. गाड़ी संख्या 13257 ( धनबाद–आनंदविहार टर्मिनल) JCO दिनांक 17.06.2022 को निरस्त किया गया है।

2.गाड़ी संख्या 13151( कोलकाता– जम्मूतवी) JCO दिनांक 17.06.2022 को निरस्त किया गया है।

3.गाड़ी संख्या 15624 ( कामाख्या – भगत की कोठी) JCO दिनांक 17.06.2022को निरस्त किया गया है।

4. गाड़ी संख्या 15623(भगत की कोठी–कामाख्या ) JCO दिनांक 21.06.2022 को निरस्त किया गया है।

5. गाड़ी संख्या 12327 ( हावड़ा–देहरादून) JCO दिनांक 17.06.2022को निरस्त किया गया है।

6.गाड़ी संख्या 12391 ( राजगीर– नई दिल्ली) JCO दिनांक 17.06.2022 को निरस्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *