गंगोत्री राजमार्ग पर कोपांग के पास टेंपो- ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, दो तीर्थयात्रियों की मौत, 13 घायल, सभी महाराष्ट्र के

India

उत्तरकाशी/ देहरादून। गंगोत्री राजमार्ग पर कोपांग के पास यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में चालक समेत 15 लोग सवार थे, जिनमें से दो तीर्थयात्रियों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि 13 तीर्थयात्री घायल हो गए सभी महाराष्ट्र के हैं

वाहन हादसे की सूचना पर 35 वीं वाहिनी आईटीबीपी व पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को उपचार के लिए हर्षिल अस्पताल में भर्ती कराया। गंगोत्री राजमार्ग पर कोपांग के पास करीब डेढ़ बजे रात्रि टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हर्षिल एसओ दिलमोहन सिंह ने बताया कि वाहन हादसे में अलका बोटे (45) निवासी औरंगाबाद व माधवन की मौके पर मौत हो गई। जबकि उमा पाटिल, अरनभ महर्षि, साक्षी सिन्धे, अर्चना सिंधे, अनया महाजन, अनुप्रिया महर्षि, सही पवार, सुभाष सिंह राणा निवासी मानपुर , डॉ वेंकेटेश, वर्षिता पाटिल, आमरा बोटे, रजनीश सेठी, व जितेंद्र सिंह निवासी प्रेमनगर देहरादून घायल हैं।

कोपांग में तैनात 35वीं वाहिनी आईटीबीपी ने देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को आर्मी हर्षिल अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ यात्रियों को हर्षिल में प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल उत्तरकाशी के लिए रेफर किया गया। वाहन में सवार अधिकांश यात्री औरंगाबाद के हैं।

डालावाहन हादसे में जिन दो लोगों की मौत हुई है उनके नाम अलका बोटे (45) निवासी औरंगाबाद व माधवन शामिल हैं. वहीं उमा पाटिल, अरनभ महर्षि, साक्षी सिन्धे, अर्चना सिंधे, अनया महाजन, अनुप्रिया महर्षि, सही पवार, सुभाष सिंह राणा निवासी मानपुर, डॉ वेंकेटेश, वर्षिता पाटिल, आमरा बोटे, रजनीश सेठी घायल हुए हैं. देहरादून के प्रेमनगर निवासी जितेंद्र सिंह हादसे में घायल हो गए. वाहन में सवार अधिकांश यात्री औरंगाबाद महाराष्ट्र के हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *