भारत आया ओमिक्रॉन का नया वेरिएंट, यहां मिला पहला केस, क्या नई लहर की है

India

भारत आया ओमिक्रॉन का नया वेरिएंट, यहां मिला पहला केस, क्या नई लहर की है
कोरोना अभी भी नए नए रूप दिखा रहा है। देश में कोरोना के मामलों में घट बढ़ जारी है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से केसेस कम हो गए हैं। लेकिन इसी बीच भारत में कोरोना के एक नए वेरिएंट ने आमद दे दी है।
कोरोना अभी भी नए नए रूप दिखा रहा है। देश में कोरोना के मामलों में घट बढ़ जारी है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से केसेस कम हो गए हैं। लेकिन इसी बीच भारत में कोरोना के एक नए वेरिएंट ने आमद दे दी है। हैदराबाद में BA.4 ओमिक्रोन वेरिएंट का पहला केस सामने आया है। भारतीय मरीजों में कोविड के नए वेरिएंट की पहचान पर काम कर रहे वैज्ञानिकों के डेटा से यह जानकारी मिली है। जिस कोविड संक्रमित मरीज में बीए4 ओमीक्रोन वेरिएंट मिला है, उसका सैंपल 9 मई को लिया गया था। जनवरी से अमेरिका और यूरोप में ओमिक्रोन के कई वेरिएंट सामने आए हैं। यह पहली बार है जब भारत में बीए4 वेरिएंट का केस दर्ज हुआ है।
इसी बीच भारत में एक दिन में 2,259 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने से कोविड महामारी के कुल मामलों की संख्या 4,31,31,822 हो गई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 15,044 रह गई है। इन केसेस के बीच कोरोना के एक नए वेरिएंट के भारत में आने की बात सामने आई है।
बीए4 और बीए5 को ‘वेरिएंट ऑफ कंसर्न’ घोषित किया
12 मई को संक्रामक बीमारियों पर नजर रखने वाली यूरोपीय एजेंसी ने बीए4 और बीए5 ओमिक्रोन वेरिएंट् को ‘वेरिएंट ऑफ कंसर्न’ घोषित किया था। ECDPC ने माना है कि इन वेरिएंट का गंभीर असर हो सकता है और क्षेत्र में महामारी की स्थिति पर असर पड़ सकता है। BA4 और BA5 ओमीक्रोन वेरिएंट पहली बार जनवरी और फरवरी में दक्षिण अफ्रीका में सामने आया था। इसके बाद इन दोनों वेरिएंट के चलते दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका, यूके और जर्मनी-डेनमार्क जैसे यूरोपीय देशों में कोरोना की नई लहर आई।
बीए4 और बीए5 दोनों वेरिएंट ओमिक्रोन के ओरिजिनल वर्जन से बिल्कुल अलग हैं। इस कारण वे पहले के संक्रमण से बनी इम्युनिटी से बचने की क्षमता रखते हैं। इन नए वेरिएंट्स (BA4 और BA5) ने ओमिक्रोन के बीए2 वेरिएंट की जगह ले ली है, जो पहले कई देशों में फैल रहा था। फिलहाल बीए2 वेरिएंट कई भारतीय राज्यों में सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *