अजय देवगन के बाद हिंदी भाषा पर जावेद जाफरी ने दिया बड़ा बयान

India Uncategorized बॉलीवुड

एक्टर अजय देवगन और कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप के बीच पिछले हफ्ते हिंदी को लेकर ट्विटर पर विवाद हो गया था। अजय देवगन ने किच्चा सुदीप के ट्वीट के बाद हिंदी को राष्ट्रभाषा बताया था और इसके बाद से इस मुद्दे पर लगातार कई सेलिब्रिटीज अपनी-अपनी राय रख चुके हैं। अब अभिनेता जावेद जाफरी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्टर के मुताबिक उन्हें भी अजय की तरह पहले लगता था कि हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा है।
जावेद ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘संवैधानिक रूप से कोई एक भाषा नहीं है। मैं आधिकारिक भारतीय भाषाओं को देख रहा था और संविधान किसी भी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं देता। इससे पहले मुझे भी लगता था कि हिंदी राष्ट्रभाषा है। लेकिन मैंने देखा कि संविधान किसी भी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं प्राप्त है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘देखिए, बात अनेकता में एकता की है। यही इस देश की खूबसूरती थी और यही है। धर्म बहुत हैं, लेकिन राष्ट्र धर्म नहीं है, कोई राष्ट्रभाषा नहीं है।’
बता दें कि राष्ट्रीय भाषा को लेकर अजय देवगन और किच्चा सुदीप में जबरदस्त ट्विटर वॉर देखने को मिला था। इस विवाद में फिल्मी सितारों के अलावा राजनीतिक दलों के दिग्गज भी कूद पड़े थे। कोई अजय देवगन को सपोर्ट कर रहा था तो कोई किच्चा सुदीप के सर्मथन में था। जावेद जाफरी से पहले कंगना रणौत, सोनू सूद, मनोज बाजपेयी जैसे सितारे भी इस पर अपनी राय रख चुके हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो जावेद अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए काफी मशहूर हैं। उन्हें धमाल, सलाम नमस्ते, लैंड ऑफ़ द लिटिल पीपल जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। साल 2021 में उनकी दो फिल्में रिलीज हुई थी। अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी में भी वह नजर आए थे। इसके अलावा वह भूत पुलिस में सैफ अली खान और अर्जुन कपूर के साथ दिखे थे। जावेद जल्द ही फिल्म मोहा और जादूगर में भी एक्टिंग करते दिखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *