मैनपुरी में बोले अखिलेश यादव: चाचा को लेने में देर क्यों कर रही भाजपा

India International

मैनपुरी में एक शादी समारोह में पहुंचे समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार जाति और धर्म देखकर बुलडोजर लेकर चल रही है। शिवपाल सिंह यादव के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि अब अगर भाजपा हमारे चाचा को लेना चाहती है तो ले ले जल्दी, देर क्यों कर रही है। उन्होंने कहा कि चाचा से उनकी कोई नाराजगी नहीं है ये भाजपा बता सकती है, वो क्यों खुश है। समान नागरिक संहिता के संबंध में उन्होंने कहा कि सपा इसका विरोध करेगी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है। प्रयागराज में कई लोगों की हत्या हो गई है। बांदा में भाजपा की नेता ने फांसी लगा ली। यूपी में जाति के आधार पोस्टिंग की जा रही है। पार्टी नेता आजम खां के सवाल पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उनके साथ है।
उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी द्वारा एटा, मैनपुरी के बीच लगाया गया कारखाना पांच साल पहले लग जाता तो प्रदेश को सबसे सस्ती बिजली मिलती और बिजली की समस्या का समाधान हो जाता। भाजपा से सवाल पूछना चाहिए कि यह कारखाना कब शुरू करेंगे। बसपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि बसपा ने भाजपा को वोट दे दिया, अब भाजपा के लोग मायावती जी को राष्ट्रपति बनाएंगे या नहीं बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *