बोड़सरा मुनुंद और सरखों में महिला जागृति शिविर संपन्न

India

जांजगीर-चांपा : महिला एवं बाल विकास परियोजना जांजगीर अंतर्गत परियोजना स्तरीय महिला जागृति शिविर का आयोजन आज ग्राम बोड़सरा में किया गया। कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि  पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नवागढ़,  अनिल साहू सदस्य जनपद पंचायत नवागढ़,  हितेश यादव पार्षद नगर पालिका जांजगीर नैला व ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं  ज्योति तिवारी परियोजना अधिकारी जांजगीर उपस्थित थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।

     परियोजना अधिकारी के द्वारा विभाग मे संचालित योजना – प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, महतारी जतन योजना, नोनी सुरक्षा योजना, बाल संदर्भ योजना, पोषण पुनर्वास केन्द्र, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की जानकारी  दी गयी। उन्होंने बताया कि समय-समय पर परियोजना अंतर्गत विभिन्न पंचायतों मे जागृति शिविर का आयोजन किया जाता है।

इस अवसर पर महिलाओं की कुर्सी दौड़ का आयोजन कराया गया । दौड़ में प्रथम  बसंती टैगवार, द्वितीय अनिता साहू एवं तृतीय स्थान पर  रूखमणी पटेल रही।किशोरी बालिकाओं मटका फोड़ प्रतियोगिता  का भी आयोजन किया गया जिसमें रश्मि यादव प्रथम आने पर उपस्थित अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। 06 माह पूर्ण करने वाले बच्चों प्रियांशी, सुकृता, भारत एवं अनन्या का अन्नप्राशन कराया गया तथा 04 गर्भवती माता  पूर्णिमा खैरवार,  भाग्यवती साहू,  सती यादव,  विद्या वती की गोदभराई की रस्म अदायगी की गई।।

     इसी प्रकार गत 4 मार्च को ग्राम मुनुंद और सरखों में महिला जागृति शिविर आयोजित कर गर्भवती माताओं की गोदभराई बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *