All India Kshatriya Mahasabha: वरिष्ठ पत्रकार रामवीर सिंह चौहान को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व
लव इंडिया, संभल/चंदौसी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुवंर हरबंस सिंह एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर विजयवीर सिंह चौहान की संतुति पर जिला अध्यक्ष संभल कुवंर अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में क्षत्रिय समाज के प्रति कर्मठ एवं जुझारू व पूर्ण योगदान देखते हुए चंदौसी की आवास विकास कालोनी निवासी वरिष्ठ पत्रकार रामवीर सिंह चौहान को संभल जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
जिसकी घोषणा राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर विजयवीर सिंह चौहान के निर्देशन में की गई। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संभल जिला अध्यक्ष द्वारा फूलमाला पहनकर स्वागत किया गया।
वही उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि रामवीर सिंह चौहान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के लिए पूर्ण योगदान एवं ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे और समाज में भ्रांतियां को दूर कर संगठन को आगे बढ़ाएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा समाज के प्रत्येक व्यक्ति के हर सुख दुख में हमेशा साथ है। संगठन समाज की आवाज उठाने के लिए हमेशा तैयार है। वही जिला उपाध्यक्ष नियुक्त करने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं क्षत्रिय समाज के लोगों ने बधाई दी।