Horoscope:किसी से विवाद चल रहा है तो सहमति से सुलझाने में ही भलाई, मगर किसको…
Horoscope: रविवार यानी 7 अप्रैल को सूर्यदेव का दिन है और इस दिन किस-किस पर रहेगी सूर्य देव की कृपा रहेगी, जानने के लिए पढ़िए अपना दैनिक भविष्यफल जिसे लिखा है उत्तराखंड के जाने-माने ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री जी ने
मेष राशि :- भाइयों के साथ चल रहा विवाद आज सुलझ सकता है।बिजनेस के लिए आज का दिन ठीक नहीं है।यदि कोई कोर्ट केस चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है।पड़ोसी या किसी अन्य व्यक्ति से विवाद हो सकता है।अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और सेहत पर ध्यान दें।
वृषभ राशि :– आज अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है।संतान की किसी नकारात्मक गतिविधि से चिंता रहेगी।बिजनेस के चलते कोई नजदीकी यात्रा हो सकती है।पति-पत्नी के संबंध घनिष्ठ होंगे।धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।सामाजिक गतिविधियों में भी आपका सम्मान बना रहेगा।
मिथुन राशि :- आज किसी भी प्रकार के निवेश से बचें।पैसों के लेन-देन में सावधानी रखने की जरूरत है।बिजनेस में आज कोई खास सफलता नहीं मिलेगी।दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।नौकरी में अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी।परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बन सकती है।
कर्क राशि :– आज कोई भी जोखिम भरा काम न करें।कोई भी फैसला दिल से नहीं दिमाग से लें।काम का बोझ ज़्यादा होने के कारण परिवार वालों को समय नहीं दे पाएंगे। कोई भी काम जल्दबाजी के बजाय धैर्यपूर्वक करें। यदि किसी से कोई विवाद चल रहा है तो उसे आपनी सहमति से सुलझाने में ही भलाई है।
सिंह राशि :- युवाओं का समय मनोरंजन में बीतेगा।करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।किसी धार्मिक स्थान पर जाने से आध्यात्मिक शांति मिलेगी।परिवार में किसी सदस्य के दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा।
कन्या राशि :- आज आप किसी गैरकानूनी मामलें में फंस सकते हैं।आज किसी से भी पैसा उधार न लें।संतान से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने से चिंता दूर होगी।किसी भी महत्वपूर्ण काम में बड़ों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी।ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।
तुला राशि :- आज आप किसी तरह की कोई यात्रा न करें।बिजनेस में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा।अध्यात्म के प्रति आपकी रूचि बढ़ सकती है।युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर गंभीर रहेंगे।दूसरों के विवादों में न बोलें।सेहत के मामलों को गंभीरता से लें।
वृश्चिक राशि :- खर्च करते समय बजट का ध्यान जरूर रखें,नहीं तो आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।दूसरों के विवादों से दूर रहें।कोई असंभव काम बनने से खुशी मिलेगी।राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा होगा।विद्यार्थियों को किसी इंटरव्यू या प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।सेहत ठीक रहेगी।
धनु राशि :- युवा वर्ग अपने लक्ष्य से भटका सकती है।बिजनेस-नौकरी में जोखिम भरे कामों से बचें।किसी परिजन का नकारात्मक व्यवहार आपको परेशान कर सकता है।अटके हुए रुपये भी मिल सकते हैं,जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।सेहत में की गई जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है।
मकर राशि :- घर में मेहमानों के आने से खुशनुमा माहौल रहेगा।बात करते समय किसी पर भी गुस्सा न करें,अहंकार पर नियंत्रण रखें।बिजनेस-नौकरी के लिए दिन अनुकूल नहीं है।दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।हर काम योजनाबद्ध तरीके से करेंगे तो सफलता मिलेगी।इन्वेस्टमेंट से फायदे के योग हैं।
कुंभ राशि :- किसी नजदीकी रिश्तेदार से रिश्ते खराब हो सकते हैं।किसी की गलत सलाह आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।नया काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार जरूर करें।आप अपनी समझदारी से पुराने विवाद सुलझाने में सक्षम रहेंगे।आय-व्यय में समानता बनी रहेगी।
मीन राशि :- आज आपको हर मामले में पार्टनर का सहयोग मिलेगा।अनियमित दिनचर्या और खान-पान के कारण पेट खराब हो सकता है।व्यवसाय के लिए उधार पैसा लेते समय दोबारा सोचें।ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर आपका तनाव बढ़ा सकती है।नौकरी में न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे।