लोकसभा चुनावों के साथ पहली बार चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी, 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग, चार जून को नई सरकार के लिए आएंगे परिणाम

India Uttar Pradesh Uttarakhand अपराध-अपराधी खाना-खजाना खेल-खिलाड़ी टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण बॉलीवुड युवा-राजनीति लाइफस्टाइल वीडियो

Lok Sabha Election Date 2024 Live: नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान करते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव सात चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी, सभी चरणों के परिणाम 4 जून को आएंगे। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को लोकसभा के साथ-साथ चार राज्यों के विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया।

शनिवार को देश में लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित की गई प्रेस वार्ता में बताया है कि देश में इस बार सात चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। 19 अप्रैल से लेकर 1 जून तक लोकसभा चुनाव के सातों चरण संपन्न होंगे। वोटो की गिनती 4 जून को होगी।

15 से 18 अप्रैल के बीच पहले फेज के लिए, जबकि आखिरी फेज में 19 मई को वोटिंग होगी। 23 मई को रिजल्ट आएगा। चुनाव आयोग ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए 3.4 लाख केंद्रीय बलों की मांग की है। आयोग 97 करोड़ मतदाताओं के लिए देशभर में करीब 12.5 लाख मतदान केंद्र बना सकता है। तारीखों की घोषणा के साथ देश में आचार संहिता भी लागू हो जाएगी, जो चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक रहती है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया है कि लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण 19 अप्रैल, दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवा चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सातवां चरण 1 जून को संपन्न होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया है कि 19 अप्रैल से सात चरणों में संपन्न होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के मतों की गणना 4 जून को आरंभ होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा है कि चुनाव में खून खराबे और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। हमें जहां से भी इलेक्शन के दौरान हिंसा होने की सूचना मिलेगी, हम संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेंगे.

4 राज्यों के विधानसभा चुनावों का भी ऐलान, आंध्र की 175, ओडिशा की 147, अरुणाचल की 60 और सिक्किम की 32 सीटों पर होनी है वोटिंग

चुनाव आयोग आज लोकसभा चुनाव के साथ चार राज्यों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। ओडिशा की 147, सिक्किम की 32, अरुणाचल प्रदेश की 60 और आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजेडी) की सरकार है। यहां भाजपा सीधे मुकाबले में है।


नवीन पटनायक यहां साल 2000 से मुख्यमंत्री बने हुए हैं। आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वायएसआरसीपी) के नेता जगन मोहन रेड्डी मुख्यमंत्री हैं। यहां पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी), अभिनेता पवन कल्याण की जनसेना और भाजपा गठबंधन एकसाथ चुनाव लड़ रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है। 2019 में पार्टी ने 60 में से 42 सीटें जीती थीं। इसके अलावा सिक्किम में प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) की सरकार है। यहां भाजपा गठबंधन की सरकार में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *