Horoscope:3मार्च को किस पर रहेगी सूर्यदेव की कृपा…

India International Uttar Pradesh Uttarakhand अपराध-अपराधी खाना-खजाना खेल-खिलाड़ी टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण बॉलीवुड युवा-राजनीति लाइफस्टाइल वीडियो शिक्षा-जॉब

Horoscope: 3 मार्च को सूर्यदेव की किस पर रहेगी कृपा… जानने को पढ़िए जरूर अपना राशिफल, जिसे लिखा है उत्तराखंड के जाने-माने ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री जी ने, सिर्फ लव इंडिया के ऑनलाइन के पाठकों के लिए…

मेष राशि :- ग्रहों की स्थिति अनुकूल होने से शुभ फल मिलेंगे।आज नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है।खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे।घरेलू सुख-सुविधाओं की चीजें खरीद सकते हैं।पैसों से जुड़े काम में लापरवाही न बरतें।बिजनेस में लाभ के योग भी बन रहे हैं।

वृषभ राशि :- आज परिवार के किसी सदस्य से आपका विवाद हो सकता है। घर के बुजुर्गों की सेहत का खास ध्यान रखें, मौसमी बीमारी हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कोई उधार लिया हुआ पैसा वापस मिलने से राहत महसूस होगी। रचनात्मक गतिविधियों में समय बीतेगा।

मिथुन राशि :- निजी कामों में रुकावट आ सकती है। बिजनेस में अधिक व्यस्त रहेंगे।जीवनसाथी और प्रियजनों आपका सम्मान करेंगे।समान विचारधारा वाले लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है।घरेलू सुख-सुविधा पर पैसा खर्च होगा।कोई महत्वपूर्ण वस्तु खोने या चोरी होने की भी संभावना है।सेहत ठीक रहेगी।

कर्क राशि :- भावुक होकर कोई भी फैसला न लें,नहीं तो लोग आपका फायदा उठा सकते हैं।इस समय किसी नई योजना या प्लानिंग पर काम करना नुकसानदायक रहेगा।पैसों से जुड़ी गतिविधियां सकारात्मक रहेंगी।संतान के अधिक खर्च पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।लव लाइफ ठीक नहीं रहेगी।

सिंह राशि :- आज अचानक कोई बड़ी परेशानी आपके सामने आ सकती है।अति आत्मविश्वास बनते काम बिगाड़ सकता है।वर्क प्लेस पर काम अधिक हो सकता है।दोस्तों के साथ घूमने कौ मौका मिलेगा।सुसराल पक्ष के किसी मांगलिक कार्य में जाना होगा।विवादों से दूर रहना ही आज बेहतर है।

कन्या राशि :- आर्थिक स्थिति आज पहले से बेहतर रहेगी।निगेटिव काम करने वाले लोग आपके काम में बाधा पहुंचा सकते हैं।बिजनेस से जुड़े लेन-देन में सावधानी रखें।आर्थिक मामलों में जीत मिल सकती है।संपत्ति से जुड़ा कोई अटका मामला सुलझ सकता है।आय और व्यय के बीच संतुलन बना रहेगा।

तुला राशि :- किसी तीसरे व्यक्ति के कारण वैवाहिक संबंधों में तनाव रहेगा।आज दफ्तर में काम ज्यादा हो सकता है।पारिवारिक और व्यावसायिक गतिविधियों में सामंजस्य बना रहेगा।विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे।आज किसी भी तरह की यात्रा करने से बचें,नहीं तो धन और समय दोनों खराब होंगे।

वृश्चिक राशि :- दूसरों के मामलों में दखल न दें,नहीं तो विवाद में फंस सकते हैं।दाम्पत्य जीवन सुखमय हो सकता है।ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का खास ध्यान रखें।आज आप किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना करने में सक्षम रहेंगे।धार्मिक कार्यक्रम के जाने की योजना बन सकती है।

धनु राशि :- घर में अचानक कोई मेहमान आ सकता है,जिससे आपको खुशी होगी।यदि आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है।खेल-कूद से जुड़े स्टूडेंट्स को लाभदायक अवसर मिलेंगे।यदि कोई सरकारी मामला अटका हुआ है तो उसमें तेजी आने की संभावना है।

मकर राशि :- मेहनत का अपेक्षित परिणाम आज नहीं मिलेगा।धैर्य और संयम से आप समस्या पर विजय पा लेंगे।दांपत्य संबंधों में मधुरता आएगी।दिन की शुरुआत अच्छी होगी,इसलिए अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान दें।भाइयों की मदद मिलेगी जिससे आर्थिक तंगी दूर होगी।सेहत ठीक रहेगी।

कुंभ राशि :- किसी प्रियजन से जुड़ा कोई अशुभ समाचार मिलने से मन निराश रहेगा।युवा अपने करियर की योजनाओं पर ध्यान देंगे।पति-पत्नी के बीच कुछ मतभेद हो सकते हैं।योग्यता और कौशल के कारण घर-समाज में सम्मानजनक स्थान प्राप्त करेंगे।जल्दबाजी और भावुकता में कोई निर्णय न लें।

मीन राशि :- आज वाहन ठीक करवाने में पैसा ज्यादा खर्च हो सकता है।आपके प्रयासों से बिजनेस में सुधार होगा।किसी शुभचिंतक की मदद आपके लिए आशा की किरण लेकर आएगी।दांपत्य जीवन और प्रेम संबंध सुखमय रह सकते हैं।ससुराल पक्ष से कोई आर्थिक मदद हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *