Horoscope: नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत करने के बावजूद कार्यस्थल पर बनी रहेगी समस्या लेकिन किसे…

India International Uttar Pradesh Uttarakhand अपराध-अपराधी खाना-खजाना खेल-खिलाड़ी टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण बॉलीवुड युवा-राजनीति लाइफस्टाइल वीडियो शिक्षा-जॉब

उत्तराखंड के जाने वाली ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री द्वारा लिखित दैनिक भविष्यफल में जानिए 18 फरवरी का अपना भविष्यफल…. आखिरकार कौन सी है ऐसी राशि जिसके स्वामी नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत करने के बावजूद कार्यस्थल पर समस्या का सामना कर सकते हैं… इसलिए जानने के लिए पढ़िए जरूर अपनी राशि के अनुसार अपना भविष्यफल…

मेष राशि :– आपकी मेहनत और सूझबूझ से उन्नति के अवसर मिलेंगे।समय शुभ और अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा।मान-सम्मान में वृद्धि होगी।भाई और मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे।

वृषभ राशि :– आपके रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे।खान-पान अनुकूल मिलेगा।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मन में प्रसन्नता होगी।कार्यस्थल पर रूचि बढ़ेगी।साहस में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि::- समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें।मनोवांछित सफलता प्राप्त करेंगे।पारिवारिक सुख और सहयोग बढ़ेगा।पिता या किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा।धन का अपव्यय सम्भव है।

कर्क राशि :- अनचाहे काम करने होंगे।दाम्पत्य संबंध में सुधार होगा।व्यावसायिक स्थिति में पहले से राहत मिलेगी।नई योजना बनेगी।घर-परिवार का सुख बढ़ेगा।पिता से अनबन हो सकती है।

सिंह राशि :- कमजोर रणनीति के कारण मनचाही सफलता नहीं मिलेगी।नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की संभावना है।आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा।संतान के कामों पर नजर रखना जरूरी है।

कन्या राशि :- परिवार के मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी।ज्ञान-चित्रकारी में रूचि बढ़ेगी।कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है।मुकदमे आदि में आपकी विजय होगी और शुभ कार्य सम्पन्न होंगे।

तुला राशि :- आज का दिन अनुकूल है,स्वास्थ्य में सुधार होगा।मन में निराशा और उदासी का भाव खत्म होगा।किसी को भी अपने राज न बताएं।बदनामी हो सकती है।सतर्क रहें,मनोबल में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि :- दोस्तों की चिंता रहेगी।सूझ-बूझ से किए काम में सफलता मिलेगी।अपनी क्षमता, योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे और सफल होंगे।रूका पैसा प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे।

धनु राशि :- निर्माण कार्य में हो रहे विलंब से चिंता बढ़ेगी।दांपत्य सुख मिलेगा।व्यापारिक जीवन और कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा।किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद हो सकता है।

मकर राशि :- रूके निर्माण कार्यो में गति आएगी।साझेदारी के काम में विशेष लाभ होगा।व्यावसायिक समय शुभ रहेगा।साहस और पराक्रम के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि :- नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत करेंगे।घरेलू कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे।कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी।भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं।

मीन राशि :- आप बहुत जल्दी अपना स्वभाव बदलते हैं।सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।कारोबार में नए काम करने का अवसर मिलेगा।मनोवांछित सफलता मिलेगी।स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *