Horoscope: 8 फरवरी को कैसी रहेगी आपके ग्रहों की चाल, पढ़िए अपना राशिफल

India International Uttar Pradesh Uttarakhand अपराध-अपराधी खाना-खजाना खेल-खिलाड़ी टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण बॉलीवुड युवा-राजनीति लाइफस्टाइल वीडियो शिक्षा-जॉब

Horoscope: 8 फरवरी को कैसी रहेगी आपके ग्रहों की चाल, जानने के लिए पढ़िए अपना राशिफल, जिसे लव इंडिया नेशनल के ऑनलाइन पाठकों के लिए लिखा है उत्तराखंड के जाने-माने ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्ती ने ..।

मेष राशि :- अपने विवेक से काम करें,आप चाह कर भी अपने मनमुताबिक काम नही कर पा रहे हैं।न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही बिल्कुल न करें।विद्यार्थियों के लिए सफलता हासिल करने का समय है।व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृषभ राशि :- कार्यस्थल पर कुछ लोग आपकी आलोचना करेंगे। सामाजिक कार्यों मे आपका सहयोग रहेगा। आज समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

मिथुन राशि :- बोलते कुछ हैं,करते कुछ हैं।पहले खुद समझें करना क्या है।नए कारोबार में सफल होंगे।कार्यस्थल पर विवाद संभव है।पेट संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।

कर्क राशि :- आज किसी पर भी पैसों से संबंधित विश्वास न करें।धोखा होने के पूरे योग हैं।स्थायी संपत्ति के निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर मिलेंगे पर समझदारी से काम करें।

सिंह राशि :- अपने करियर पर ध्यान दें।अपनी वस्तुओं को संभालकर नहीं रखने से नुकसान की आशंका है।व्यापारिक नई योजनाओं से लाभ होगा।परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा।

कन्या राशि :- नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था करने में जुटे रहेंगे।कार्य स्थलल पर अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा।परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर छोड़ना पड़ सकता है।

तुला राशि :- दिन के महत्व को समझें और अपने भविष्य के लिए निर्णय लें।क्रोध पर संयम रखें,खर्च की अधिकता रहेगी।कर्मचारियों की नासमझी से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि :– अपनी जीवनशैली को बदलें।व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा।कला जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा।मकान,वाहन की खरीद बिक्री में धन निवेश करेंगे।

धनु राशि :- अपनों का साथ मिलने से काम पूरा होगा।संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा।झूठ बोलने वालों से सावधान रहें।घर परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षमता बढ़ेगी।

मकर राशि :- आज का दिन शुभ है।व्यापार में नई योजनाओं से लाभ मिलेगा।अपनों संग लेन-देन में सावधानी बरतें।दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा,कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे।

कुंभ राशि :- निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव दूरियां बढ़ा सकते हैं।फालतू विवादों से दूर रहना चाहिए।समाज,परिवार में आपको महत्व मिलेगा।धर्म ग्रंथों के अध्ययन में रूचि बढ़ेगी।

मीन राशि :- सामाजिक समारोह में शामिल होंगे।आत्म विश्वास में वृद्धि होगी।आप क्यों दूसरे के मामलो में पड़ते हैं,नुकसान आपका ही होगा। बिना मांगें अपनी राय न दें।पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *