Shri Ramkatha Amrit Mahotsav: एक दिन पहले से ही मुरादाबाद में राममय

India International Uttar Pradesh Uttarakhand खाना-खजाना खेल-खिलाड़ी टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण बॉलीवुड युवा-राजनीति लाइफस्टाइल शिक्षा-जॉब

लव इंडिया, मुरादाबाद। लोहिया मानव कल्याण ट्रस्ट, श्री राम बालाजी धाम बाबा नीम करोली आश्रम ट्रस्ट, लाला ओम प्रकाश अग्रवाल मेमोरियल ट्रस्ट एवं श्री राम कथामृत महोत्सव समिति के तत्वावधान में मुरादाबाद में एक फरवरी से प्रारंभ हो रहे श्री राम कथा अमृत महोत्सव की पूर्व संध्या पर भव्य कलश यात्रा गाजे बाजे से निकाली गई। कलश यात्रा में मुख्य यजमान प्रसिद्ध निर्यातक विनीत कुमार गुप्ता लोहिया एवं महेश चंद्र अग्रवाल ने रामचरितमानस को अपने सर पर धारण किया और कलश यात्रा में पैदल चलते हुए आगे बढ़े।

बुधवार शाम को बुद्धि विहार स्थित ॠणमुक्तेश्वर मंदिर से भव्य कलश यात्रा प्रारंभ हुई जिसमें 251 महिलाएं पीतांबर वस्त्रों में अपने सिर पर कलश रखकर नाचते गाते व भजनों का गुणगान गाते हुए चलीं। ढोल नगाड़ों की थाप और बैंड बाजों की धुन से बुद्धि बिहार का पूरा वातावरण राममय हो गया। विभिन्न क्षेत्र में घूमकर कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुंची जहां पर यात्रा का समापन हुआ। पंडाल में पहुंचकर कलशों की स्थापना की गई और भगवान श्री राम का जयघोष किया गया।

इस मौके पर यात्रा में एमएलसी डाक्टर जय सिंह व्यस्त, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता डा. विशेष गुप्ता, विभोर लोहिया, विपिन लोहिया, प्रवीण कुमार, अंकुर अग्रवाल, पंकज सक्सेना, अवधेश लोहिया, कुमकुम गुप्ता, नयन तारा गुप्ता, शिखा गुप्ता, भारती गुप्ता, अनुभव लोहिया, अनमोल लोहिया, आकर्ष लोहिया, गौरव अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अजय नारंग, संजीव आकांक्षी, रितु नारंग, शशि अरोड़ा, डा मीनू महरोत्रा, अनिल शर्मा, हरी गोपाल शर्मा, केके गुप्ता, प्रदीप शर्मा, राजीव अग्रवाल, सीमा गुप्ता, मोहिनी सक्सेना, पूनम शर्मा, सुनीता शर्मा, निशा सक्सेना, जयदेव यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *