भाजपा के कमल में फिर नीतीश के रंग, नीतीश के साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी लेंगे डिप्टी सीएम पद की शपथ

India टेक-नेट तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण युवा-राजनीति

बिहार में आज महागठबंधन सरकार टूट गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। नीतीश कुमार ने कहा कि महागठबंधन के साथ रहना अब मुश्किल हो गया था। वहीं पीएम मोदी ने भी नीतीश कुमार को फोन करके बधाई दी है। नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद आरजेडी भी लगातार बैठक बुला रही है। सूत्रों के हवाले से यह भी खबर आ रही है कि आरजेडी सरकार बचाने के लिए जीतन राम मांझी को बड़ा ऑफर दे सकती है।

हालांकि, अभी आधिकारिक तौर जानकारी का आना बाकी है। वहीं इससे पहले कल तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हमलोग इज्जत करते हैं और आगे भी इज्जत करते रहेंगे। बिहार में आज शाम 5 बजे नीतीश सरकार का नौवीं बार शपथ ग्रहण किया जाएगा।

नीतीश कुमार भाजपा के समर्थन से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं नीतीश कुमार के साथ भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। नीतीश कुमार और भाजपा द्वारा राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद बिहार के पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *