राम लहर के साथ विकास के एजेंडे पर जोर, कल्याण सिंह के जरिए एक तीर से दो निशाने, विपक्ष को भी घेरा

India Uttar Pradesh खाना-खजाना खेल-खिलाड़ी टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण बॉलीवुड युवा-राजनीति लाइफस्टाइल शिक्षा-जॉब

लव इंडिया, बुलंदशहर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव का बुलंद आगाज किया। गरीब, किसान, नौजवान, महिला और विकास मिशन 400 पार की नैया पार लगाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्षी दलों को सच्ची धर्म निरपेक्षता और सामाजिक न्याय का पाठ पढ़ाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से लोकसभा चुनाव 2024 के अभियान का आगाज किया। मोदी ने चुनावी एजेंडा जनता के बीच रख दिया। अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से देश भर में चल रही राम लहर के साथ ही विकास को भाजपा चुनावी माहौल बनाएगी। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की गारंटी को उन्होंने पूरा कर दिया है अब राष्ट्र प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देने में जनता के सहयोग और समर्थन की भी जरूरत बताई।

वहीं, भाजपा को उम्मीद है कि उसका मजबूत वोटर बन चुका लाभार्थी वर्ग 400 सीटों का लक्ष्य हासिल करने में अहम भूमिका निभाएगा। मोदी ने पहली रैली में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विपक्षी दलों को संदेश दिया। मोदी ने दो टूक कहा कि उन्हें चुनावी बिगुल फूंकने की जरूरत नहीं, वो हमेशा विकास और समाज के आखिर व्यक्ति के कल्याण के लिए बिगुल फूंकते हैं। मोदी के लिए जनता ही चुनावी बिगुल फूंकती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मोदी ने अपने दस साल के कार्यकाल में बनाए करोड़ों की संख्या के लाभार्थी वोट बैंक की ताकत और उनके मोदी के प्रति विश्वास के बूते अपना मजबूत आत्मविश्वास जताया है।

मोदी ने बुलंदशहर की रैली में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का नाम लिया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बुलंदशहर सहित आसपास के जिलों में लोध, मौर्य, शाक्य, सैनी, कुशवाहा के साथ दलित वर्ग में भी कल्याण सिंह की लोकप्रियता है। मोदी ने उन्हें याद कर पिछड़े वोट बैंक के साथ रामभक्तों को भी साधा है। मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से लोकसभा चुनाव 2024 के अभियान का आगाज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *